फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A child died and six others were injured in a road accident.

Basti News: सड़क हादसे में मासूम की मौत, छह घायल

Tue, 10 Feb 2026 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A child died and six others were injured in a road accident.
बस्ती। बस्ती-गाेंडा जिले की सीमा पर नवाबगंज (गोंड) थाना क्षेत्र के अयोध्या-गोंडा-बस्ती राष्ट्रीय राजमार्ग पर लोलपुर ओवरब्रिज पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार सामने चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक मारने से ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, बस्ती जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ेवन निवासी दिलीप उपाध्याय (38) अपनी पत्नी ज्योति (32), बड़े बेटे दिशांत (9), छोटे बेटे ओजस (6) और अशोक (65), पलक (28) पत्नी दीपक दूबे, अनाया (6) पुत्री दीपक दूबे निवासी मोहल्ला कजियाना अयोध्या कोतवाली एक कार से अयोध्या में आयोजित एक बहूभोज में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में लोलपुर ओवरब्रिज पर हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान छह वर्षीय मासूम ओजस पुत्र दिलीप की मौत हो गई। वहीं घायलों में ज्योति, दिशांत, दिलीप और अशोक को लखनऊ मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed