फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A campaign launched with the message of service, cleanliness, and public welfare.

Basti News: सेवा, स्वच्छता और जनकल्याण का संदेश लेकर चला अभियान

Tue, 29 Sep 2026 12:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
A campaign launched with the message of service, cleanliness, and public welfare.
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत सोमवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तो कहीं ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। रुधौली संवाद के अनुसार रुधौली बाजार में 157 घंटे के सफाई महाभियान के तहत नगर पंचायत सभागार में सफाई मित्र स्वास्थ्य सुरक्षा शिविर लगाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरसेन निषाद की मौजूदगी में डॉ. यासीन और एएनएम रीमा पांडेय ने सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जरूरत के अनुसार उन्हें निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। अध्यक्ष ने सफाई व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान संजीव द्विवेदी, अमरजीत निषाद, प्रेमसागर, मोहन, रवि, अभिनव मौजूद रहे। कप्तानगंज संवाद के अनुसार गढ़हा गौतम स्थित महाविद्यालय में ‘सेवा संकल्प अभियान-मेरे सपनों का भारत’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीए द्वितीय वर्ष के सौरभ पाठक ने प्रथम, रवि ने द्वितीय और सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. आर्येंदु द्विवेदी ने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ भाषण, निबंध और खेलकूद जैसी गतिविधियों में भी भाग लेने का आह्वान किया। इतिहास विभागाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद और नोडल अधिकारी डॉ. पूनम ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में डॉ. विद्यावती यादव, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, विपिन शर्मा माैजूद रहे।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’ ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। सहायक विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, नरेंद्र कुमार तथा कृषि विभाग के अरुण कुमार और अरविंद कुमार चौधरी ने योजनाओं की जानकारी दी। दुबौलिया संवाद के अनुसार ब्लॉक सभागार में ब्लॉक स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। बीडीओ घीषम प्रसाद और बीईओ विजय आनंद ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पीएमश्री विद्यालय फेरसहन के शिवांश ने प्रथम, पीएमश्री विद्यालय वेदपुर नचना की अनुष्का ने द्वितीय तथा कंपोजिट विद्यालय महुलानी की आकृति वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाजपा नेता राजेश त्रिपाठी और चंद्रमणि पांडेय ‘सुदामा’ ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस दौरान बलवंत सिंह, अनिल ठाकरे, अनिल सिंह, लल्लन चंद्र त्रिपाठी, समर बहादुर आदि मौजूद रहे। बैरागल स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ आयोजित हुआ। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं और बाल पोषण से संबंधित जानकारी दी गई। गोदभराई और अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। मुख्य सेविका इसिता तिवारी, भाजपा नेता श्रवण उपाध्याय, सियाराम चौधरी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मेवाती देवी, अमिता मौजूद रहीं। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक सभागार में आयोजित मेले में 231 लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया। नोडल अधिकारी राजन चौधरी ने बताया कि 70 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 161 लोगों की ई-केवाईसी, आधार लिंक, एनपीसीआई आदि के आवेदन लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed