फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   a business man missing

Basti News: कर्ज में डूबे गुढ़ व्यवसायी ने छाेड़ा था घर

Tue, 28 Feb 2023 05:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 05:21 PM IST
विज्ञापन
a business man missing
- गांव व आसपास के लोगों से ले रखा है 10 लाख रुपये
विज्ञापन

- दो फरवरी को एयरपोर्ट जाने की बात कहकर निकला था रहमतुल्लाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बनकटी। दो फरवरी से लापता लालगंज थानाक्षेत्र के भुवनी निवासी गुड़ व्यवसायी रहमतुल्लाह को मंगलवार को पुलिस घर ले आई। इस दौरान व्यवसायी ने बताया कि गांव व आसपास के लोगों से करीब 10 लाख रुपये कर्ज ले रखा है, जिसे वापस करने के दबाव के बीच वह इधर-उधर भटक रहा था। 12 फरवरी को उसके बेटे सरफराज ने इस संबंध में थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।

रहमतुल्लाह भुवनी में गुड़ बनाने का व्यवसाय करता है। थानाध्यक्ष महेश सिंह के अनुसार उसने बताया कि उसने अपने गांव के आसपास के लोगों से करीब 10 लाख रुपये नकदी व गन्ना उधार ले रखा था। वह सभी लोग अपने रुपये मांग रहे थे। उसके पास रुपये का इंतजाम नहीं था, इसलिए वह घर से एयरपोर्ट लखनऊ जाने की बात कहकर अपनी स्काॅर्पियो कार लेकर निकल लिया। वहां से टेनिया चौराहा जिला संत कबीर नगर पहुंचा। टेनिया चौराहा पर चार-पांच घंटे रहा। इस दौरान बार-बार उधार मांगने वालों और घर के लोगों का फोन आता रहा। घबराहट में सबको बता दिया कि वह लखनऊ में है। मोबाइल व सिम तोड़कर फेंक दिया। फिर वहां से शाम को नगर थानाक्षेत्र के फुटहिया पहुंचा और अपनी कार खड़ी करके बस से कानपुर चला गया। वहां रेलवे स्टेशन, ढाबों पर समय बिताता रहा। रुपये जब खत्म होने लगे तो 27 फरवरी को बस से कप्तानगंज आया। वहां एक ठेले वाले से अपने लड़के सरफराज के नंबर पर फोन किया। सरफराज को जानकारी होने पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। मंगलवार को पुलिस के साथ जाकर सरफराज पिता को घर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed