Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   A broken pole fell into a field and has not yet been removed.

Basti News: पोल टूट कर खेत में गिरा, अभी तक नहीं हटाया गया

Fri, 29 May 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 May 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A broken pole fell into a field and has not yet been removed.
नगर बाजार। कप्तानगंज बिजली उपखंड अंतर्गत पायकपुर उर्फ पठखौली जंगल कठार गांव में बीते एक सप्ताह से बिजली पोल टूटकर खेत में गिरा पड़ा है, लेकिन अब तक बिजली निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पोल गिरने से इलाके की बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे उमस भरी गर्मी में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार टूटे पोल के साथ बिजली के तार भी खेतों में फैले हुए हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खेतों में घूम रहे मवेशियों और आम लोगों की जान को खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीण राजेश, खन्नन, दीप, राजू आदि ने बताया कि मामले की शिकायत बिजली निगम के हेल्पलाइन नंबर 1912 पर भी दर्ज कराई लेकिन अब तक न तो कर्मचारी मौके पर पहुंचे और न ही पोल बदलने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो शुक्रवार को कप्तानगंज बिजली उपखंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। गांव के लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करते हुए टूटे पोल को बदलने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। बिजली निगम के एसई खालिद सिद्दीकी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed