{"_id":"65-97633","slug":"Basti-97633-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस,जलसे का कार्यक्रम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस,जलसे का कार्यक्रम घोषित
Basti
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। मोहर्रम पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी मोहर्रम कमेटी ने सोमवार को घोषित कर दी। चार नवंबर तक टाउन क्लब के निकट जलसा और तकरीर होगी। वहीं चौथी का जुलूस 29 अक्टूबर को रात आठ बजे से सराय गल्ला मंडी से निकलकर दरिया खां मोड़ होते हुए आर्य कन्या इंटर कालेज के पीछे मरहूम अहमद हुसैन वकील के हाते पर पहुंचकर रात दो बजे समाप्त होगा।
मोहर्रम कमेटी के संरक्षक एसए साजिद की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि पांचवीं का जुलूस 30 अक्टूबर को रात आठ बजे से पुरानी पुलिस चौकी के पीछे मोहम्मद उमर के चौक से निकलकर आई रे कंपनी होते हुए दरिया खां मोड़ पर रात दो बजे समाप्त होगा। छठीं का जुलूस 31 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से बड़ेवन बरगदवा से निकलकर पानी की टंकी कटरा, कंपनी बाग होते हुए दरिया खां मोड़ पर रात दो बजे समाप्त होगा। सातवीं का जुलूस पहली नवंबर को दोपहर दो बजे से रहमतगंज से अलम का जुलूस निकलकर दरिया खां मोड़ से वापस आकर आर्यकन्या कालेज के पीछे मरहूम अहमद हुसैन वकील के हाते में शाम छह बजे समाप्त होगा। इसके बाद मोहल्ला तुर्कहिया से इसी दिन मेहंदी का जुलूस निकलकर दरिया खां मोड़ से वापस आकर टाउन क्लब पर रात दो बजे समाप्त होगा।
नौवीं का जुलूस तीन नवंबर को रात आठ बजे से सराय गल्ला मंडी से निकलकर दरियां खां मोड़ पर गड़गोड़िया के जुलूस से मिलाप करने के पश्चात वापस आर्य कन्या कालेज के पीछे रात दो बजे समाप्त होगा। दसवीं का जुलूस चार नवंबर को दोपहर दो बजे सराय गल्ला मंडी से निकलकर दरिया खां मोड़ से वापस आकर टाउन क्लब जाएगा। जिसमें भुअर, मिश्रौलिया, सराय घाट, पतेलवा, कटरा, बड़ेवन, हवेलिया आदि का जुलूस अस्पताल चौराहे पर पहुंचेगा। वहीं पुरानी बस्ती के जुलूस से मिलाप होने के बाद कर्बला पर रात दो बजे समाप्त होगा। वहीं कटरा, पतेलवा, बड़ेवन, बरगदवा, हवेलिया का जुलूस आर्य कन्या कालेज होते हुए मालवीय रोड से जाकर मूड़घाट के कर्बला पर समाप्त होगा।