{"_id":"65-97409","slug":"Basti-97409-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़
Basti
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। दिवाली का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। इसके लिए बाजार में लोगों की खरीददारी कई दिनों से जारी है। धनतेरस से ही लोगों ने अपने लिए नये परिधान खरीदने शुुुरु कर दिए। वहीं बुधवार को भी सुबह से ही बाजार में खरीददारों की भीड़ जमा हो गई थी। बाजार में तिल रखने की जगह नहीं थी। लोगों में त्योहार को लेकर गजब का उत्साह था। बुधवार को भी कई घरों और प्रतिष्ठानों में रोशनी कर दीपावली का माहौल बना दिया गया।
हर कोई दिवाली को उल्लास और उमंग से मनाने के लिए जतन कर रहा है। घरों में साफ-सफाई, रंग रोगन का काम तेजी पर है। दिन रात एक कर लोग अपने घरों को सजाने में जुटे हैं। वहीं बाजार में बुधवार को लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा के साथ ही बतासा, फरुई, लावा की दुकानों के साथ ही खाद्य पदार्थों के दुकानों पर भारी भीड़ जुटी रही। लोगों ने मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा के लिए धूप, अगरबत्ती, कपूर और फूल, माला, मिष्ठान की भी खरीददारी की।
भीड़ के चलते हुई जाम की स्थिति
शाम को गांधीनगर व पुरानी बस्ती के बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में लोगों की भीड, वाहनों और दुकानों के आगे लगे स्टाल से सड़कों पर जगह कम पड़ गई। इससे काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
जारी है आभूषण की खरीददारी
धनतेरस के दूसरे दिन भी बाजार में आभूषणों की दुकान पर महिलाओं की काफी भीड़ दिखी। आभूषणों की कीमतों में कमी का लाभ उठाने के लिए पहुुंचे लोग अपने मनपसंद आभूषणों की खरीददारी कर रहे हैं। वहीं दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय चांदी के सिक्का रखने के लिए लोगाें ने इसकी भी जमकर खरीददारी की।
बाजार में जमकर हुई झालरों और दीये की बिक्री
दिवाली के दिन अपने घरों और प्रतिष्ठानों को रोशन करने के लिए लोगाें ने बुधवार को भी रंग बिरंगी झालरों और दीयों की खरीददारी की। इसके अलावा रौशनी के अन्य उपकरणों की जमकर बिक्री हुई।
कपड़ों की भी हो रही खूब खरीदारी
दिवाली में कपड़ों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जहां सामान्य दुकानों पर जा रही है। वहीं युवा पीढ़ी की बड़ी तादात ब्रांडेड शोरुम और शापिंग माल्स में पहुंच रही है। शहर में बने कई शोरुम में युवाओं, युवतियों, बच्चों और महिलाओं की भीड़ दिख रही है।