{"_id":"65-97367","slug":"Basti-97367-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद पुलिस कर्मियों को किया गया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद पुलिस कर्मियों को किया गया नमन
Basti
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद पुलिस कर्मियों को मंगलवार के दिन नमन किया गया। पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में शोक परेड का आयोजन किया गया। आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में अपने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों की स्मृति में आयोजित शोक परेड में पुलिस उपमहानिरीक्षक और एसपी बस्ती शामिल हुए। स्मृति दिवस पर प्रकाश डालते हुए डीआईजी लक्ष्मीनरायन ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के जवान संभाले हैं। ड्यूटी के दौरान तमाम जवान अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए शहीद हो जाते हैं। ऐसे में हर वर्ष उनकी यादव में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान पहली सितंबर 2013 से 21 अक्टूबर 2014 के मध्य शहीद यूपी पुलिस के 126 जवानों का नाम पढ़ा गया। डीआईजी और एसपी वीपी श्रीवास्तव ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। एएसपी, समस्त क्षेत्राधीकारी, प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस कार्यालय के समस्त शाखाओं के प्रभारी और जवान, पुलिस लाइंस रेडियो शाखा, अभियोजन शाखा, यातायात पुलिस, महिला आरक्षी, पीएसी के जवानों के अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रविंद्र कुमार गौतम थानाध्यक्ष पुरानी अखिलेश सिंह ने शहीद जवानो को पुष्पांजलि अर्पित किया। गार्द ने शोक शस्त्र कर शहीदों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित कर शस्त्रों की सलामी दी गयी।