फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   धनतेरस पर होगा शहर में परिवर्तित रहेगा रूट

धनतेरस पर होगा शहर में परिवर्तित रहेगा रूट

Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Tue, 21 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। धंतेरस के दिन से ही शहर में दीपावली की धूम मचने लगती है। बड़ी संख्या में लोग खरीददारी को शहर में निकलते हैं। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति न पैदा हो इसके लिए एसपी वीपी श्रीवास्तव ने यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया है। मंगलवार को धनतेरस की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। रूट डायवर्जन 21 अक्टूबर से 22 अक्टूबर की सुबह तक लागू रहेगा। सीओ सिटी राजेश भारती यातायात व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे।
विज्ञापन

उधर, दीपावली को देखते हुए पुलिस कप्तान वीपी श्रीवास्तव ने बस्ती शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। धंतेरस से लेकर दीपावली तक शहर में पुलिस की दो टीमें शहर में लगायी जाएंगी। जो किसी भी गलत हरकत करने वाले को तुरंत दबोच लेंगी।
विज्ञापन

सीओ सिटी राजेश भारती ने बताया कि बस्ती शहर में धनतेरस से लेकर दीपावली तक भीड़ जुटती है। ऐसे में पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था चुनौतीपूर्ण रहती है। इस बार भीड़ को देखते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सबसे पहले शहर में चौराहे और पुलिस बूथ के आस पास लगे सीसीटी कैमरों को अपडेट किया जा रहा है। यदि कहीं कोई सीसीटीवी कैमरा गड़बड़ है तो तत्काल उसे ठीक कराया जा रहा है। धंतेरस पर शहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए चेन स्नेचिंग आदि की घटनाओं की आशंका अधिक होती है। ऐसे में पुलिस की दो मोबाइल टीमें सादे वर्दी में लगाई गई हैं। टीम में दरोगा से लेकर सिपाही तक शामिल होंगे। सुरक्षा की दृष्टि से क्राइम ब्रांच की टीम को विशोष रूप से शहर में मौजूद रहने को कहा गया है। पुलिस लाइन की स्पेशल फोर्स क्यूआरटी भी शहर में लगाई गई है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौजूद रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण स्थानों पर डाग स्वॉयड से चेकिंग कराई जाएगी, जिससे किसी भी अनहोनी को समय रहते रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में रूट डायवर्जन
: सिविल लाईन चौराहा (कंपनी बाग) की तरफ से गांधीनगर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहन (चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया, साईकिल) प्रतिबंधित रहेंगे।
: यह सभी वाहन मालवीय रोड होते हुए रोडवेज और स्टेशन की तरफ जाऐंगे। जिनको गांधीनगर मार्केट में खरीददारी करनी है मालवीय रोड होकर जीआईसी ग्राउण्ड में अपने वाहन पार्क करेंगे।
: मालवीय तिराहे से गांधीनगर की तरफ जाने वाले चार पहिया, तीन पहिया, दो पहिया, साइकिल वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
: जिनको कचहरी की तरफ जाना है वे सभी वाहन मालवीय रोड रौता होते हुए जाऐंगे।
: जिनको गांधीनगर बाजार में खरीददारी करना है उनके वाहन जीआईसी ग्राउण्ड में पार्क होंगे।
: जीआईसी के पास वाहनों को रोकने की व्यवस्था है।
: जीआईसी से गांधीनगर की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे।
: दक्षिण दरवाजा से मंगल बाजार व करुआ बाबा तिराहे से दक्षिण दरवाजे की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
: यह सभी वाहन रेलवे रोड से आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed