{"_id":"65-96459","slug":"Basti-96459-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमनाथ चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमनाथ चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष बने
Basti
Updated Mon, 06 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सरदार पटेल स्मारक संस्थान की बैठक रविवार को हुई। इसमें सदस्याें ने अपनी सुझाव देकर संस्थान के बेहतर संचालन पर जोर दिया।
महामंत्री डॉ. वीके वर्मा ने पूरे साल के आय व्यय का ब्योरा रखा। इसे सदस्याें ने सहमति से पारित कर दिया। इसमें 31 अक्टूबर को लौह पुुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाना था। लेकिन इसकी नौबत नहीं आई। वर्तमान अध्यक्ष शिव नरायन चौधरी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के चलते वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमनाथ चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। जबकि डॉ. वर्मा को पूर्व की तरह महामंत्री बनाए रखने का निर्णय हुआ। 136 सदस्यों की सूची को भी पूर्ववत रखा गया। प्रबंध कार्यकारिणी में 31 लोगों को शामिल किया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर राम आधार चौधरी, आद्याशरण चौधरी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, हरीराम चौधरी, धर्मराज, सूर्यप्रकाश चौधरी, राजेश निराला, शीतला पटेल, आरके सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी, डॉ. श्याम नरायन चौधरी, रजनीश पटेल, फूलचंद्र सिंह, भूपेंद्र पटेल आदि शामिल रहे।