फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   जयकारों के बीच दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित

जयकारों के बीच दुर्गा प्रतिमाएं विसर्जित

Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में दशहरा को शुरू हुआ दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार तक चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल आठ सौ प्रतिमाओं के विसर्जन की सूचना मिली है। छिटपुट घटनाओं को छोड़ सभी स्थानों पर प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्वक हो गया।
विज्ञापन

जिले में कुल इस बार 1215 दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। बस्ती शहर की 250 प्रतिमाओं को छोड़ ग्रामीण क्षेत्र की तमाम दुर्गा प्रतिमाओं को विसर्जन दशहरा के दिन किया गया। कुछ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन पूर्णिमा को ही कार्यक्रम होगा। शुक्रवार की शाम डीजे की धुन पर वाहनों पर प्रतिमाएं लेकर श्रद्धालु नाचते गाते निकले। रास्ते में मां भगवती के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के अति संवेदनशील गनेशपुर क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। यहां एसओ रणधीर मिश्र, चौकी इंचार्ज गनेशपुर अजय शंकर यादव की अगुवाई में पीएसी के जवानों ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल रखी थी। आसपास के क्षेत्रों की प्रतिमाएं मूड़घाट पहुंचीं। यहां कुआनो नदी में शुक्रवार देर रात तक प्रतिमाएं विसर्जित हुईं। एसआई अजय शंकर यादव के अनुसार रात साढ़े तीन बजे तक प्रतिमाओं का विसर्जन किया। विसर्जन स्थल पर रोशनी और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार सोनहा क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कुआनो नदी के शिवाघाट, महादेवा, बैड़ापुल, चौराघाट और सल्टौआ के कठिनइया घाट पर शुक्रवार को किया गया। शिवाघाट पर एसडीएम भानपुर राधेश्याम बहादुर सिंह, तहसीलदार जगबहादुर यादव, एसओ सोनहा आेंकार सहाय की मौजूदगी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। विसर्जन शुक्रवार और शनिवार दोनो दिन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह जगह रावण के पुतले जलाए
बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयादशमी के दिन जगह जगह रावण का पुतला दहन कार्यक्रम हुआ। मूड़घाट, आवास विकास कालोनी सहित कई स्थानों पर रावण का विशालकाय पुतला बनाया गया था। उसे शुक्रवार की शाम जलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed