{"_id":"65-96404","slug":"Basti-96404-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूची सत्यापन तक राशन वितरण पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूची सत्यापन तक राशन वितरण पर लगी रोक
Basti
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सदर विकास खंड के हथिरजा स्थित सरकारी राशन की दुकान से राशन के वितरण पर एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। लाभार्थियों की सूची के सत्यापन के बाद ही दुबारा इस दुकान से राशन का वितरण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। एसडीएम ने बीडीओ को सूची सत्यापन के निर्देश दिये हैं।
बस्ती सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत हथिरजा में संचालित सरकारी राशन की दुकान के दुकानदार अली रजा की कुछ कार्डधारकों ने शिकायत की थी। उनका आरोप था कि कोटेदार सूची के अनुसार राशन का वितरण कर रहे हैं। जबकि गांव के तमाम लोग ऐसे है जिनका कार्ड बना है। सूची में उनका नाम नहीं है, ऐसे में कोटेदार उनको राशन नहीं दे रहा है। इस बिसंगति के कारण विवाद की स्थिति पैदा हो रही है। कार्डधारको को लगता है कि कोटेदार उनके हिस्से का राशन नहीं दे रहा है, जबकि कोटेदार सूची के अनुसार राशन का वितरण कर रहा है। इस मामले में एसडीएम सदर राम प्रसाद ने बीडीओ को तत्काल सूची का सत्यापन करने के निर्देश दिये है। सत्यापित सूची को उन्हें और कोटेदार को उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं एसडीएम के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक सदर दीपक सेठी ने कोटेदार को राशन का वितरण रोकने के निर्देश दिये हैं। सत्यापित सूची मिलने के बाद ही वितरण कार्य शुरू करने को कहा है।