{"_id":"65-96400","slug":"Basti-96400-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन पर भूख हड़ताल खत्म
Basti
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। रेड लाइट एरिया इटैलिया को हटाने की मांग को लेकर पहली अक्टूबर से डीएम कार्यालय पर चल रही भूख हड़ताल शनिवार को दोपहर बाद एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हो गई। एसडीएम सदर रामप्रसाद ने 15 दिन के भीतर इस मामले में कार्रवाई की बात कही है।
इसके पूर्व भूख हड़ताल पर बैठे लोगों के पक्ष में कई संगठनों के लोग आए। लोगों ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि बस्ती शहर में रेडलाइट एरिया एक ऐसी गंदगी है, जिसे साफ किया जाना जरूरी है। देह व्यापार के धंधे के लिए चर्चित इस एरिया में शरीफों का जीना मुहाल हो गया है। संजय मद्धेशिया ने कहा कि शहर के लिए रेड लाइट एरिया इटैलिया कोढ़ बन चुका है। इसे हटाया जाना जरूरी है। केडीसी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आलोक पांडेय और वर्तमान छात्रसंघ महामंत्री प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि सभ्य समाज के लिए इटैलिया मुहल्ला बदनुमा दाग बन गया है। इस गंदगी को भी साफ किए जाने की जरूरत है।
इस मौके पर भूख हड़ताल पर बैठने वाले नुरुल हुदा, रफीक अहमद, रोशन अली के अलावा भावेश पांडेय, सत्येंद्र नाथ मतवाला, धीरेंद्र पांडेय, राममणि, देवीदयाल पांडेय, बलराम चौधरी, अनिल कन्नौजिया, रिरजवान नूरी, शफीक अंसारी, शुएब अंसारी, अशोक कुमार सिंह, सहबान, इसरार अहमद, अशोक तिवारी, वकील अहमद, मुबारक अली, सन्नी सोनकर, शिवपूजन गुप्ता आदि मौजूद रहे।