फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   राममनोहर भाकियू के जिलाध्यक्ष बने

राममनोहर भाकियू के जिलाध्यक्ष बने

Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 05 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। राममनोहर चौधरी को भारतीय किसान यूनियन का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर को मंडल टीम का हिस्सा बनाया गया है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष को जल्द जिला कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष पटेश्वरी प्रसाद चौधरी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद्र चौधरी से विचार विमर्श कर भाकियू के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। गनेशपुर खुटहना निवासी राममनोहर चौधरी को भाकियू का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा पूर्व जिलाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर को मंडल कार्यकारिणी में मंडल सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मंडल कार्यकारिणी में रामचंदर सिंह को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। यह जानकारी भाकियू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दीवान चंद्र पटेल ने दी और बताया कि नव नियुक्त बस्ती के जिलाध्यक्ष राममनोहर चौधरी को अविलंब जिला कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को क्रियाशील करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को दी बधाई
भाकियूू के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष राममनोहर चौधरी को उनके साथियों ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में बाबूराम वर्मा, गुरुनरायन चौधरी, त्रिवेणी चौधरी, रमेश शर्मा, सुभाष किसान, सुनील कुमार मिश्र, रामतौल आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed