फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   महिला अस्पताल बना असामाजिक तत्वों का अड्डा

महिला अस्पताल बना असामाजिक तत्वों का अड्डा

Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिला महिला अस्पताल परिसर असामाजिक तत्वों का डेरा बन गया है। ये लोग सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। साथ ही मरीजों को गुमराह कर निजी चिकित्सकोें और नर्सिंगहोमों में पहुंचा रहे हैं। इससे मरीजोें का शोषण हो रहा है। महिला अस्पताल की सीएमएस और चिकित्सक सहित पूरे स्टाफ ने डीएम को पत्र लिखकर इन असामाजिक तत्वों से छुटकारा दिलाने की मांग की है। इसकी जानकारी अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सीएमओ और एसपी को भी दी गई है। डीएम ने एसपी को कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन

पत्र में सीएमएस ने लिखा है कि मना करने के बावजूद अस्पताल परिसर में अनधिकृत रूप से ठेले लगाए जा रहे हैं। वहां पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है। देर रात आने वाले मरीजों को ये असामाजिक तत्व चिकित्सालय का कर्मी बताकर उन्हें प्राइवेट नर्सिंगहोम में लेकर चले जाते हैं। इनमें कुछ आशा बहुएं शामिल हैं। इन लोगों के चलते अस्पताल प्रशासन की बदनामी और गरीब मरीजों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन

सीएमएस सरोज बाला ने बताया कि अगर अस्पताल का कोई जिम्मेदार उन्हें रोकता है तो वे उनके साथ गाली गलौज और मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। साथ ही स्थानीय नेताओं और का सहारा लेकर धमकाने का प्रयास भी किया जाता है। इन सब से परेशान होकर और अस्पताल की छवि खराब होते देख अस्पताल के सभी चिकित्सक और स्टाफ ने डीएम को हस्ताक्षर युक्त पत्र लिख है, जिसमें अस्पताल को असामाजिक तत्वों से छुटकारा दिलाने की अपील की गई है। डीएम ने बताया कि इस मामले में उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। कहते हैं कि अस्पताल प्रशासन ने उनके संज्ञान में यह मामला पहली बार लाया गया। रात में छापेमारी कराई जाएगी और पकड़े जाने वाले लोगों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed