फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   खैर इंटर कालेज में मंगलवार को जुटेंगे शिक्षक

खैर इंटर कालेज में मंगलवार को जुटेंगे शिक्षक

Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ का वार्षिक अधिवेशन और सम्मेलन 16 सिंतबर दिन मंगलवार को शहर के खैर इंटर कालेज में होगा। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक जुटेंगे। सम्मेलन में विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्र वैसवार सहित प्रदेश स्तरीय शिक्षक नेता और कुछ अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामछबीले यादव ने बताया कि वार्षिक अधिवेशन और सम्मेलन मंगलवार को सुबह 10 बजे से खैर इंटर कालेज में शुरू होगा। इसमें अवशेष बचे स्थाई मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों को अनुदान सूची पर लिए जाने, 2006 में अनुदानित विद्यालयों के समस्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ दिलाने, मान्यता प्राप्त सभी प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को परिषदीय विद्यालयों की भांति छात्रवृत्ति, निशुल्क ड्रेस, पुस्तक, मध्याह्न भोजन योजना का लाभ दिलाने सहित कुल 11 बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

सम्मेलन में एमएलसी और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा बीएसए बस्ती, वित्त एवं लेखाधिकारी, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदश कार्यसमिति सदस्य मारकंडेय सिंह, संघ के संरक्षक रामदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री श्रवण कुमार सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रूप किशोर लाल श्रीवास्तव विशेष रूप से शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार आर्य ने संगठन के अनुरोध पर अधिवेशन और सम्मेलन में शामिल होने के लिए मान्यता प्राप्त प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त, गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के लिए एक दिन का विशेष अवकाश स्वीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed