{"_id":"65-95190","slug":"Basti-95190-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर मांगी जानकारी, उड़ा दिए खाते से रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर मांगी जानकारी, उड़ा दिए खाते से रुपये
Basti
Updated Sun, 14 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के बरहपुर पांडेय निवासी सुशील कुमार पांडेय साइबर क्राइम के शिकार हो गए। उनसे किसी की बैंक कर्मी बनकर मोबाइल पर खाते और एटीएम कार्ड से संबधित सूचना मांगी और बाद में उनके खाते से साढ़े नौ हजार की खरीददारी कर ली।
साइबर सेल को दिए गये शिकायती पत्र में सूशील पांडेय ने कहा है कि 10 सितंबर को दिन में 12.30 बजे उनके मोबाइल पर 8228843120 नंबर से फोन आया। उधर से कहा गया कि वह बैंक से बोल रहे हैं। सेंट्रल बैंक परशुरामपुर से जारी उनका एटीमएम कार्ड कल ब्लाक हो जाएगा। ऐसे में वह आज ही अपना एटीएम का कोड आदि बता दे। वह समझ नहीं पाए और उन्होने कार्ड से संबधित जानकारी उसे दे दी। 11 सितंबर को पता चला कि उनके कार्ड पर किसी ने साढ़े नौ हजार की आनलाइन खरीद दारी कर ली। इतना ही नहीं फिर उसी नंबर से फोन कर तीन हजार रुपये खाते में जमा करने को कहा गया। इसके बाद सुशील ने सेंट्रल बैंक जाकर अपना खाता लाक कराया और पुलिस के साथ साइबर सेल को सूचना दी।