{"_id":"65-92880","slug":"Basti-92880-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएमओ करेंगे शिकायतों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएमओ करेंगे शिकायतों की जांच
Basti
Updated Fri, 08 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। डायरिया प्रभावित गांव धोबहिया के निरीक्षण में गांव वालों ने सीएमओ से गौर सीएचसी के कर्मचारियों पर इलाज के नाम पर वसूली करने और बाहर से दवा लिखने की शिकायत की थी। सीएमओ ने गांव वालों को जल्द कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया था।
बता दें कि डायरिया प्रभावित गांव धोबहिया के निरीक्षण में जब सीएमओ पहुंचे तो गांव की नूरजहां, घप्पू यादव, प्रमोद पाल, गुलाम आदि ने सीएमओ को बताया कि सीएचसी पर इलाज के नाम पर कर्मचारी और चिकित्सक रुपये की मांग करते हैं। साथ ही भर्ती मरीजों को नाश्ते के नाम पर कुछ भी नहीं दिया जाता है। इसके अलावा इटबहरा गांव के जिलाजीत सिंह, अनूप सिंह ने सीएमओ से कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर तीन फार्मासिस्ट लंबे समय से तैनात हैं। ये तीनों स्थानीय हैं और इलाज यहां तक कि इंजेक्शन लगाने के लिए भी रुपये मांगते हैं।
गुरुवार को सीएमओ डॉ. जेपी सिंह ने गांव वालों की शिकायत की जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. फकरेयार हुसैन को जिम्मेदारी दी। बताया कि गांव वालों की शिकायतें गंभीर हैं। इसकी बिंदुवार जांच के लिए डिप्टी सीएमओ डॉ. फकरेयार को जिम्मेदारी दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर दोषी पाए जाने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।