फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए पंद्रह केंद्र बने

आईटीआई प्रवेश परीक्षा के लिए पंद्रह केंद्र बने

Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Sun, 18 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले के 15 केंद्रों पर 24 मई को राजकीय आईटीआई की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसमें कुल 10793 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सत्र 2014 में प्रवेश के लिए राज्यस्तरीय आईटीआई प्रवेश परीक्षा जिले के 15 केंद्रों पर दो पालियों में 24 मई को कराई जाएगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे दिन में 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दिन में दो बजे से साढ़े चार बजे तक प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षार्थी व्यावसायिक शिक्षा विभाग की ओर से दी गई वेबसाइट से डाउनलोड कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। पहली पाली में कुल 9161 परीक्षार्थी और दूसरी पाली में 1632 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। प्रधानाचार्य नाहर सिंह यादव की ओर से जारी विज्ञाप्ति में कहा गया है कि इस बार करमा देवी महाविद्यालय संसारपुर की जगह जीएस महाविद्यालय जामडीह, रामसहाय सिंह कन्या डिग्री कॉलेज महरीपुर की जगह राजन डिग्री कॉलेज पचपेड़िया, किसान पीजी कॉलेज बस्ती की जगह गुरु प्रसाद चौधरी इंटर कॉलेज बक्सई वाल्टरगंज, एपीएन पीजी कॉलेज की जगह बनारसी दास भूप नरायन पांडेय इंटर कॉलेज सुकरौली को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed