फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप की हुई अराधना

मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप की हुई अराधना

Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
Basti
Basti Updated Thu, 03 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। चैत्र नवरात्र में चारों तरफ मां दुर्गा की अराधना हो रही है। घरों से लेकर मंदिरों में भक्ति की धारा बह रही है। हर तरफ मां भगवती के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही है। बुधवार को साधकों को शीतलता प्रदान करने वाली देवी के रूप में माता चंद्रघंटा की आराधना की गई। विद्वानों का कहना है कि मां चंद्रघंटा का स्वभाव शांत और चंद्रमा की भांति कांतिमय है। मां चंद्रघंटा के सिर पर चंद्र और हस्त में घंटा है। इनकी दस भुजाएं हैं।
विज्ञापन

इन दिनों देवी मंदिरों में भोर से ही भक्तों का तांता लग रहा है। पूजा की थाल लेकर छोटे बच्चों से लेकर बडे़ बूढे़ तक मां की पूजा में तल्लीन नजर आ रहे है। चारो ओर माहौल में धूप, दीप, फूल इत्र की सुगंध बिखर रही है। बुधवार को भी व्रत रखने के साथ गृहणियां कलश पूजन और फलाहार के इंतजाम में व्यस्त रहीं। पंडित दीपक शैलेंद्र चतुर्वेदी के मुताबिक, माता भगवती ने देवासुर संग्राम में घंटे की नाद से ही असुराें का नाश किया था। आह्वान, संकल्प और नाद के रूप में आराध्य यह देवी सरस्वती का रूप हैं। मां चंद्रघंटा नाद के साथ शांति का संदेश देती हैं। चंद्रमाजनित ग्रहों की शांति के लिए चंद्रघंटा देवी की आराधना अमोघ अस्त्र की तरह है। मन को शीतलता प्रदान करने वाली माता के रूप में जानी जाने वाली चंद्रघंटा देवी का पूजन चंद्रमा की दुर्बलता वाले जातकों के लिए सर्वोपरि माना गया है।
विज्ञापन


आज होगी मां कूष्मांडा की पूजा
बस्ती। नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाएगी। पंडित दीपक उपाध्याय के अनुसार, मां कूष्मांडा की हंसी से ही इस ब्रह्मांड की उत्पत्ति हुई। अगर यह देवी खुश हो गईं तो जीवन में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होगी। इस देवी की आठ भुजाएं हैं। इसलिए इन्हें अष्टभुजी देवी भी कहा जाता है। सात हाथों में कमंडल, धनुष-बाण, कमल का फूल, अमृत से भरा कलश, चक्र और गदा है। आठवें हाथ में सभी सिद्धियाें और निधियों को देने वाली जप माला है। सिंह इनका वाहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed