{"_id":"65-79955","slug":"Basti-79955-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर सक्रिय हों फ्रंटल संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर सक्रिय हों फ्रंटल संगठन
Basti
Updated Mon, 13 Jan 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ। कांग्रेस की प्रदेश महिला संगठक निर्मला वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताआें की है। सुस्त पड़े कार्यकर्ताओं और पुराने कांग्रेसियों को पुन: सक्रिय करने की मुहिम चलानी होगी।
कनेथू चौराहे पर आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में निर्मला वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होना पड़ेगा। उन्होंने पार्टी के सभी फ्रं टल संगठनों को बूथ स्तर पर सक्रिय करने पर बल दिया। कांग्रेस सेवादल के प्रभारी कृष्णमोहन गुप्ता ने कहा कि कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का परिणाम है कि पार्टी प्रदेश में 25 वर्षों से सत्ता से बाहर है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करने से ही पार्टी संगठित और सशक्त होगी।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रभान पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह व मेहनत से ही 2012 के विधान सभा चुनाव में पार्टी को रूधौली विधान सभा सीट पर जीत मिली। इसी प्रकार पार्टी के उपेक्षित कार्यकर्ताओं को जोड़कर आगामी लोक सभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलानी होगी। सेवा दल के जिला उपाध्यक्ष कपिलदेव यादव ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि जनपद व ब्लाक स्तर पर कैंप लगाकर उपेक्षित कार्यकर्ताओं को जोड़ें। ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापनरायण मिश्र ने हर बूथ पर पार्टी के फ्रंटल संगठनों को सक्रिय करने की बात कही। बैठक में गोरखपुर की महिला संगठक सोनाली गांगुली, प्रेमचंद पांडेय, जिला महासचिव गिरिजा कुमार पांडेय, विपिन राय, सचिव गंगा, सुधीर शुक्ला, रिंकू श्रीवास्तव, प्रेमशंकर दिवेदी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर अफजल हक खां, डॉ. राधेश्याम गोस्वामी, अरूण कुमार शुक्ल, रामचैन, अतहर अली, रामनरेश पाठक, पृथ्वीराज चौधरी, ओम प्रकाश शुक्ल, सत्यराम गुप्ता, हनुमान चौधरी, बसंती देवी, मसरफ अली आदि मौजूद रहे।