{"_id":"65-78326","slug":"Basti-78326-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच 46 केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच 46 केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
Basti
Updated Tue, 17 Dec 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी और फायरमैन की सीधी भर्ती के लिए रविवार को आयोजित परीक्षा में परीक्षार्थियों के सैलाब के आगे इंतजाम नाकाफी साबित हुए। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभालने की भरसक कोशिश की, मगर परीक्षा शुरू होने और छूटने के समय प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बन गई। हालांकि रविवार का दिन होने के चलते स्कूली बच्चों और आफिस के लोगों के सड़क पर कम निकलने से प्रशासन ने काफी राहत की सांस ली। एसपी वीपी श्रीवास्तव ने खुद कई परीक्षा केंद्रों पर इंतजाम का जायजा लिया।
जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए 20244 अभ्यर्थियों के लिए 46 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर स्थानीय के अलावा दूसरे जिलों से आए परीक्षार्थी भी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए 16 सेक्टर मजिस्ट्रेटों डीएफओ गजेंद्र सिंह, एसडीओ वन विभाग विनोद शंकर, एसओसी शशिकांत शुक्ल, जिला आबकारी अधिकारी नरेंद्र कुमार सोनकर, निर्माण खंड प्रथम के एक्सईएन एससी त्रिवेदी, जिला समाज कल्याण अधिकारी संदीप कुमार जायसवाल, एसडीएम भानपुर महेंद्र सिंह, उप कृषि निदेशक डा. पीके कन्नौजिया,एडी बचत जेके शुक्ल, एक्सईएन नलकूप बलदेव प्रसाद पांडेय, पीडी डीपी सिंह, एक्सईएन सरयू नहर खंड सात राजेश मिश्र, एडी रेशम आरएन मल्ल, तहसीलदार भानपुर हनुमान सिंह, डीपीआरओ समरजीत यादव, डीसीओ आरडी द्विवेदी ने अपने नियत केंद्रों पर कड़ी निगरानी की। 11 मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे। केंद्रों पर इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्र पर तैनात पर्यवेक्षकों ने परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरतते हुए परीक्षा को सकुशल निपटाने का कार्य किया। परीक्षा के नोडल एडीएम राकेश कुमार ने सभी अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखकर पूरी व्यवस्था पर नजर रखी।
इन केंद्रों पर कराई गई परीक्षा
पुलिस भर्ती परीक्षा शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में बने 46 केंद्रों पर कराई गईं। इनमें डान वास्को स्कूल आवास विकास कालोनी, लक्ष्मी देवी कन्या इंटर कालेज रूधौली, सरदार वल्लभभाई पटेल डिग्री कालेज हथियागढ़, बेगम खैर इंटर कालेज बस्ती, किसान सर्वोदय इंटर कालेज रायठ रूधौली, राम कु मार विक्रम सिंह इंटर कालेज हर्रैया, बाबूराम जयजय राम इंटर कालेज मनौरी चौराहा, दिलेश्वरी इंटर कालेज रूधौली, राम सुंदर चौधरी धर्मा देवी इंटर कालेज करनपुर, रामराज चौधरी इंटर कालेज मखटिया, सक्सेरिया इंटर कालेज बस्ती, युनिक साइंस एकडमी रौताचौराहा, जीएस महाविद्यालय जामडीह, गजाधर सिंह अंगद सिंह एकेडमी मुरारीपुर, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी लक्ष्मीपुरम, महादेव प्रसाद विश्वनाथ प्रसाद बालिका इंटर कालेज हर्रैया, बीआर इंटर कालेज हर्रैया, नेशनल इंटर कालेज हर्रैया, जीवीएम कान्वेंट जयपुरवा बस्ती, श्री कृष्ण पांडेय इंटर कालेज बस्ती, संतराम चौधरी राजकली देवी एजुकेशनल एकेडमी दसिया, लिटिल फ्लावर हाई स्कूल अटवा हर्रैया, उदयराज चौधरी स्मारक इंटर कालेज केरोना रूधौली, श्रीनेत इंटर कालेज हरिओम नगर, राजन डिग्री कालेज पचपेड़िया, सेंट जेवियर हाई स्कूल पचपेड़िया, आर्य कन्या इंटर कालेज बस्ती, द सीएमएस स्कूल मालवीय रोड, श्यामा प्रसाद मुकर्जी विद्यालय जिगना, के. दास बालिका इंटर कालेज रापट, राजकीय पालिटेकिभनक बस्ती, केडीसी बस्ती, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज रामबाग, राजकीय इंटर कालेज बस्ती, सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय शिवाकालोनी, पांडेय गर्ल्स इंटर कालेज बस्ती, सावित्री विहार इंटर कालेज आवास विकास कालोनी, किसान इंटर कालेज रसूलपुर तरेता, भारत सिंह इंटर कालेज तनुआ भारत नगर हर्रैया, जय मातारानी धनसीरा महाविद्यालय करमहिया, बल्लभभाई पटेल पब्लिक स्कूल हथियागढ़, सरस्वती विद्या मंदिर महरीखांवा रामबाग, खैर इंटर कालेज बस्ती, हाजी मो. अमीन इंटर कालेज हर्रैया और एपीएन पीजी कालेज बस्ती शामिल है।
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने लिया कई केंद्रों का जायजा
डीएम अनिल कुमार दमेले व एसपी बीपी श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से जिले के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिया। दोनों ने शहर के एपीएनपीजी, गोविंदराम सक्सेरिया, बेगम खैर के अलावा रूधौली तहसील के अन्तर्गत आने वाले कई केंद्रों का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा चल रही थी। जहां कमियां थी वहां दुरूस्त कराया गया।
शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए जताया आभार
एसपी वीपी श्रीवास्तव व परीक्षा के नोडल एडीएम राकेश कुमार ने पुलिस भर्ती परीक्षा सकुशल निपटने पर सहयोग करने वाले अधिकारियों व कर्मियों के प्रति आभार जताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की। कहा कि सभी के सहयोग से ही 20 हजार से अधिक परीक्षार्थियों की परीक्षा सकुशल निपट गई।
जाम से जूझते रहे लोग
पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियाें व उनके अभिभावकाें का हुजूम जब दिन के 10 से 11 बजे के करीब केंद्राें की ओर बढ़ने लगा। तो शहर के रोडवेज तिराहे, एपीएनपीजी कालेज, जीआईसी के सामने व कंपनी बाग पर जाम की स्थिति बन गई। ट्रैफिक पुलिस का सारा इंतजाम इस समय धरा का धरा रह गया। काफी मशक्कत के बाद परीक्षार्थी अपने केंद्रों पर पहुंचने में सफल रहे। यही स्थिति दोपहर में एक बजे परीक्षा समाप्त होने के बाद सेंटर और प्रमुख चौराहों पर रही।
रेलवे स्टेशन पर पुलिस कर्मियों ने किया सहयोग
एसपी के निर्देशन में बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के बारे में जानकारी हासिल करने व उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए इंतजाम किया गया था। रेलवे स्टेशन परिसर में स्टैंड के पास व सड़क पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। वहीं दक्षिण दरवाजा, रोडवेज तिराहे व कंपनी बाग पर भी पुलिस कर्मियों ने अभ्यर्थियों व उनके साथ आने वालों का मार्गदर्शन किया।