{"_id":"65-72417","slug":"Basti-72417-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर मजबूती से मिलेगी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर मजबूती से मिलेगी सफलता
Basti
Updated Mon, 16 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बस्ती । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्य समिति की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा के साथ ही बूथ स्तर के कमेटियों के गठन की समीक्षा की गई।
क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि बूथ स्तर पर मजबूती से ही लोकसभा चुनाव में पार्टी बेहतर प्रदर्शन कर सकेगी। नरेन्द्र मोदी को पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और इसे लगातार बनाए रखने की जरूरत है। बताया कि आगामी 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से 2 अक्टूबर तक भाजपा के 145 सेक्टरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं का आवाहन किया कि वे बूथ स्तर पर अपनी पूरी तैयारी करें और जहां समस्या आ रही हो उसकी जानकारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दें। उपेन्द्र शुक्ल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सीधे वार्ता करते हुए लक्ष्य पर केंद्रित रहने पर जोर दिया। संचालन महेश शुक्ल ने किया।
जिला कार्य समिति बैठक में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रामजियावन मौर्य, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य गजेन्द्र सिंह, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेमसागर त्रिपाठी, यशकान्त सिंह, सुशील सिंह, लक्ष्मी प्रसाद शुक्ल, राम सिंगार ओझा, पुष्कर मिश्र, क्षेत्रीय मंत्री अजय सिंह गौतम, सरोज सिंह, डा. नागरदास मिश्र, गोपेश्वर त्रिपाठी,राजेश द्विवेदी, विवेकानन्द मिश्र, चर्तुगुन राजभर, इंद्रावती गौतम, रामचरन चौधरी,अभय पाल, परमेश्वर शुक्ल पप्पू, सुरेन्द्र सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, सत्येन्द्र शुक्ल जिप्पी, अनिल चन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप पाण्डेय, अखंड प्रताप सिंह, कुन्दनलाल वर्मा, सुखराम गोड़, शिव कुमार अग्रहरि, ऊषा श्रीवास्तवा, निर्मला श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।