फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में तीन पर मुकदमा

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में तीन पर मुकदमा

Mon, 16 Sep 2013 05:36 AM IST
Basti
Basti Updated Mon, 16 Sep 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
बहादुरपुर। नगर थाना क्षेत्र में रविवार की भोर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो भाइयों सहित तीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के भाई ने बताया कि उसकी नाबालिग बहन को दो भाइयों ने अपने मित्र के घर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पर पुलिस के कान खड़े हो गए। तहरीर के मुताबिक, कस्बा निवासी दोनों भाई घर की छत पर चढ़ गए। उसकी बहन के मुुंह में कपड़ा ठूंठ कर कस्बे में स्थित अपने मित्र के घर पर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह लड़की किसी तरह अपने घर वापस लौट कर आई तो परिवार वालों को आपबीती सुनाई। सूचना पर एसओ चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। नाबालिग के साथ गैंगरेप की सूचना मिलते ही डीएम एके दमेले और एसपी वीपी श्रीवास्तव शाम को थाने पर जाकर घटना की जानकारी ली। एसओ चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर थाने के दक्षिण टोला निवासी सगे भाई सुभाष सोनकर और उपेंद्र सोनकर और उनके दोस्त गंगोली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed