{"_id":"65-70329","slug":"Basti-70329-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुधौली ब्लाक प्रमुख पद पर जानकी का चुनाव तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुधौली ब्लाक प्रमुख पद पर जानकी का चुनाव तय
Basti
Updated Sun, 18 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुधौली। ब्लाक प्रमुख शिवकुमार चौधरी की हत्या के बाद रिक्त सीट पर हो रहे चुनाव में उनकी पत्नी जानकी का चुना जाना तय माना जा रहा है। रिक्त सीट पर किसी अन्य दावेदार ने शुक्रवार को नामांकन न कर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ कर दिया था। शनिवार को नाम वापसी की समय सीमा बीत जाने के बाद एक मात्र दावेदार जानकी ही मैदान में रह गई हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार को की जाएगी।
बीते नौ मई की रात बदमाशों ने बड़का बाबा मंदिर के पास ब्लाक प्रमुख शिवकुमार चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के समय वह अपनी गाड़ी स्वयं चलाते घर जा रहे थे। उनके निधन के बाद रिक्त प्रमुख पद पर चुनाव कराए जा रहे हैं। मगर किसी ने भी नामांकन न कर शिवकुमार की विधवा जानकी देवी के चुने जाने का रास्ता साफ कर दिया। शुक्रवार को दो सेटों में जानकी देवी ने पर्चा भरा। देर शाम तक किसी अन्य की ओर से नामांकन न होने से परिदृश्य खुद स्पष्ट हो गया। नामांकन में पूर्व विधायक आदित्य विक्रम सिंह उर्फ बोकू सिंह, जानकी के लड़के आलोक, देवर अशोक, राजदेव सिंह, इंद्रप्रताप सिंह, श्याम नरायन गौतम, एजाज अहमद सहित अन्य ने भी अपना समर्थन दिखाया। हालांकि शनिवार को नाम वापसी की सिर्फ रस्म अदायगी भर रही। एआरओ बृजलाल का कहना है कि सिर्फ जानकी ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया था। दोनों पर्चे वैध पाए गए हैं। समय पूरा होने के बाद जानकी ने भी पर्चा वापस नहीं लिया। अब जानकी का चुना जाना तय हो गया है। मगर इसकी आधिकारिक घोषणा रविवार को ही की जाएगी।