फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शहर में गूंजा जो बोले सो निहाल...

शहर में गूंजा जो बोले सो निहाल...

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। सिक्खों के प्रथम गुरु नानक देव जी का 543वां प्रकाशोत्सव सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। परंपरागत ढंग से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें गुरुनानक देव जी से लेकर गुरुगोविंद सिंह महराज की झांकियां शामिल थीं। पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी और पंच प्यारे आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन

कंपनी बाग गुरुद्वारे से निकली शोभायात्रा में सबसे आगे सिक्खों का धार्मिक प्रतीक निशान साहिब सिक्ख वीर राजपाल सिंह लेकर चल रहे थे। कई वाहनों पर गुरुनानक जी, गुरु अर्जुन देव जी, गुरु गोविंद सिंह आदि की बड़ी-बड़ी तस्वीरें आकर्षक ढंग से सजाई गई थी। बीच में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी थी। इसे फूलों से सजाया गया था। पीले वस्त्र धारण किए, हाथों में तलवार लिए पंच प्यारे हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। बैंडबाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल सिक्ख समुदाय के लोग ऊंचा दर बाबे नानक दा, तेरी जय हो, सब ते बड्डा सतगुरु नानक, जो बोल सो निहाल, सत श्री अकाल आदि का जयघोष कर रहे थे। रास्ते में कई जगह लोगों ने फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में जगाधरी हरियाणा से आए धनवंत सिंह गतका पार्टी ने करतब दिखाकर लोगों में देश भक्ति का जज्बे का संचार किया। मेरठ से आए रागी जत्था गुरमीत सिंह परदेसी ने कीर्तन-भजन सुनाकर नानक देव को नमन किया। शोभायात्रा कंपनी बाग से शुरू होकर जनता होटल, पक्का बाजार, गांधीनगर, रोडवेज तिराहा, दक्षिण दरवाजा मंगल बाजार, करुआ बाबा का स्थान होते हुए सरदार सतपाल सिंह, जीत सिंह के प्रांगण में कीर्तन दरबार और गुरु के लंगर के साथ संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस मौके पर सरदार हरवंश सिंह, ज्ञानी दर्शन सिंह, सरदर जगवीर सिंह, गुरनाम सिंह, रणजीत सिंह, अमरजीत सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, कुलवेंद्र सिंह जेम्स, जसवंत सिंह, राजेंद्र सिंह सचदेवा, प्रीतम सिंह, अमरदीप सिंह, हरवंश सिंह, हरदीप सिंह, त्रिलोचन सिंह, रविंद्र पाल सिंह, रिंकू सिंह, गौरव सेठी, मनदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, सन्नी सिंह, प्रभजोत सिंह, बाबी सिंह, चरणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, तनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, गोली सिंह, लकी सिंह, अमृत पाल सिंह, नरेश कुमार, हरी सिंह बब्बू, संदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में सिक्ख समुदाय के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed