{"_id":"65-53811","slug":"Basti-53811-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वजल धारा परियोजना का बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वजल धारा परियोजना का बुरा हाल
Basti
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में स्वजल धारा परियोजनाओं में जमकर खेल किया जा रहा है। हालत यह है कि 2006-07 स्वीकृत परियोजनाओं से अब तक पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। इसका खुलासा डीडीओ के स्थलीय निरीक्षण के दौरान हुआ।
डीडीओ राम किशुन ने स्वजल धारा परियोजनाओं का हकीकत जानने के लिए बानपुर की परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने पंप हाउस और टंकी बनी मिली। बोरिंग भी हुई है। 845 मीटर पाइप लाइन लगी है। इसके बाद भी अब तक वाटर सप्लाई नहीं शुरू हो पाई। श्रीराम सोनी, जगदीश और जिलाजीत चौधरी के घर के पास पंप हाउस, टंकी और जेनरेटर लगा हुआ है। पाइप लाइन भी बिछी है, मगर वाटर सप्लाई का कार्य अब तक नहीं शुरू कराया गया। वीरेंद्र चौधरी के घर के पास टंकी का निर्माण अब तक नहीं कराया जा सका है। डीडीओ ने समूह के अध्यक्ष को शीघ्र पेयजल आपूर्ति शुरू कराने का निर्देश दिया। डीडीओ ने निरीक्षण आख्या में लिखा है कि परियोजना काम पूर्ण न होने से स्पष्ट है कि कार्यदाई संस्था ने इस योजना के क्रियान्वयन में शिथिलता बरती है।