फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   इक नजरे करम कर दो हे मेरे साईं बाबा

इक नजरे करम कर दो हे मेरे साईं बाबा

Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Tue, 27 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। साईं कृपा संस्थान की अगुवाई में आनंद नगर कटरा मुहल्ले में अखंड साप्ताहिक साईं नाम जाप तथा भजन संध्या का आयोजन किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में गायकों ने साईं भजन प्रस्तुत कर भक्तों में भक्ति रस में डुबो दिया।
विज्ञापन

भजन संध्या के इस कार्यक्रम में अमित श्रीवास्तव और मीरा श्रीवास्तव ने साईंनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामूहिक रूप से ओम साईं श्री साईं जय-जय साईं का जाप कर भक्तों ने माहौल को साईंमय कर दिया। भक्तों ने साईं नाथ का चरण स्पर्श कर आशीष प्राप्त किया। इसके बाद संदीप श्रीवास्तव ने ‘देखो भिखारी आया साईं तेरी गली में श्रद्धा के फूल लाया’ भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद ‘इक नजरे करम कर दो हे मेरे साईं, बाबा दर से न जुदा करना हे मेरे साईं बाबा’ भजन सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में डॉ. प्रकाश भरत लाल ने ‘साईं चरणों में चारो धाम, साईं अल्ला साईं राम’ भजन प्रस्तुत किया। देर रात भजनों का यह सिलसिला चलता रहा। साईं कृपा संस्थान के अध्यक्ष संत कुमार नंदन ने कहा जो साईं बाबा की उपासना श्रद्धा पूर्वक करता है, साईंनाथ उसकी नैया पार लगा देते हैं। साईं आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर शालिनी अनुराग, मीरा, रानी, प्रेम प्रकाश, प्रकाश मोहन, पूर्णिमा, आस्था, शिफाली, गुंजन, शौर्य, अशोक, मनोज, राजेश, संजय, अरुण, जितेंद्र तिवारी, अर्चना, रमेश, ओपी राय, गणेश सिंह, विनोद, संत कुमार नंदन, सूरज पांडेय, संतोष श्रीवास्तव, भरत सूरज गौरव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed