{"_id":"65-53535","slug":"Basti-53535-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 बेरोजगारों को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 बेरोजगारों को मिलेगा कंप्यूटर प्रशिक्षण
Basti
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। पिछड़े वर्ग के गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले शिक्षित बेरोजगारों को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ओ-लेबल कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाएगा। यह एक वर्षीय पाठ्यक्रम होगा। विभाग प्रशिक्षण के लिए प्रति छात्र 10 हजार रुपये देगा।
शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों को भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘डोएक’ से मान्यता प्राप्त संस्थाओं की ओर से ओ-लेबल कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की योजना है। साल में दो बार शिक्षित बेरोजगारों का चयन किया जाता है। जुलाई माह में 13 बेरोजगारों का चयन किया जा चुका है, जो प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। दूसरे सत्र के लिए 17 शिक्षित बेरोजगारों का चयन इस बार किया जाना है। इसके लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय से आवेदन मांगें गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। जनवरी 2013 में चयनित छात्रों का प्रशिक्षण होगा। उनका चयन डीएम की ओर से गठित चयन समिति करेगी। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी बृजलाल ने बताया कि आवेदन मांगें गए हैं। साल में 30 शिक्षित बेरोजगार युवक, युवतियों का चयन दो सत्रों में किया जाता है। इस सत्र में 17 बेरोजगारों का चयन होना है। ओ-लेबल में एक साल का प्रशिक्षण दिया जाता है।
योजना के लिए निर्धारित पात्रता -
शिक्षित बेरोजगार युवक, युवती इंटर पास हो।
प्रशिक्षणार्थी की आयु अधिकतम 35 साल हो।
शिक्षित बेरोजगार युवक, युवती कोई छात्रवृत्ति न ले रहे हों।
शहरी क्षेत्र में वार्षिक आय 25546 और ग्रामीण में 19884 रुपये हो।
शिक्षित बेरोजगार पिछड़ा वर्ग में आते हाें।