{"_id":"65-53446","slug":"Basti-53446-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में बेगम खैर इंटर कालेज का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में बेगम खैर इंटर कालेज का दबदबा
Basti
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। 58वें जनपदीय विद्यालयीय क्रीड़ा समारोह के पहले दिन दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें बेगम खैर गर्ल्स इंटर कालेज की छात्राओं का दबदबा रहा।
प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग के 300 मीटर दौड़ में वेगम खैर इंटर कालेज की दीपाली श्रीवास्तव ने सबको पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसी कालेज की संध्या दूसरे और रामदास उदय प्रताप किसान इंटर कालेज भटपुरवा की पूनम को तीसरा स्थान मिला।
सीनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में बेगम खैर इंटर कालेज की ही गरिमा ने बाजी मारी। भटपुरवा कालेज की पूनम दूसरे और औद्योगिक विकास इंटर कालेज विहरा की रीतू को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। सीनियर बालिका के 1500 मीटर दौड़ में बेगम खैर की दीपाली ने दोहरी सफलता हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। संध्या को द्वितीय स्थान मिला। आर्य कन्या इंटर कालेज बस्ती की रुक्मिणी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन
सीनियर बालक वर्ग के 1500 मीटर दौड़ में औद्योगिक विकास इंटर कालेज विहरा के सूरज सिंह ने जीत दर्ज किया। झिनकूराम त्रिवेणीराम इंटर कालेज कलवारी के राकेश द्वितीय और कृषक इंटर कालेज गौर के जगदीश को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
मुख्य निर्णायक ट्रैक एंव फील्ड
डीआईओएस रामकृपाल प्रसाद, जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय, लेखाधिकारी शिव कुमार दूबे, हंसराज लाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रणबहादुर सिंह और कुरियार इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध तिवारी को मुख्य निर्णायक बनाया गया है। जबकि सात शिक्षकों को ट्रैक जजेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।