फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फर्जीवाड़े में प्रधानाध्यापक निलंबित

फर्जीवाड़े में प्रधानाध्यापक निलंबित

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण में सदर विकास खंड के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय महसों पर प्रधानाध्यापिका शुकदेवी जायसवाल अवकाश पर मिलीं। लेकिन कालेज में रखे अवकाश प्रार्थना पत्र पर किए गए हस्ताक्षर व अन्य अभिलेखों में हस्ताक्षर में भिन्नता मिलने पर बीएसए ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को बीएसए मनभरन राम राजभर ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया। दिन के 11.20 बजे वे सदर विकास खंड के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय महसों पहुंचे। जहां प्रधानाध्यापिका शुकदेवी जायसवाल अवकाश पर बताई गईं। बीएसए ने सहायक अध्यापिका ऊषा गोस्वामी से अवकाश प्रार्थना पत्र मांगा। उस पर किए गए हस्ताक्षर का रजिस्टर पर दस्तखत से मिलान किया। दोनों में भिन्नता देख उनका माथा ठनक गया। कर्मचारी आचरण सेवा नियमावली के विपरीत आचरण और एमडीएम से संबंधित अभिलेख आलमारी में रखकर ताला बंद करने से नाराज बीएसए ने प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय और प्रशासनिक कार्रवाई के लिए बीईओ को लिखा। इसके बाद 11.35 बजे वे प्राथमिक विद्यालय महसों द्वितीय पर पहुंचे। यहां प्रधानाध्यापिका विमला सिंह सहित सहायक अध्यापिका मधुलिका सिंह, शिक्षा मित्र भरत जी शुक्ल व माया सिंह उपस्थित मिलीं। सड़क किनारे स्कूल होने के कारण बाउंड्री वाल न होने, ड्रेस और बैग वितरण न होने पर बीईओ को कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिकौरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुधौली का निरीक्षण किया। स्कूलों में छात्रों की कम उपस्थिति व ड्रेस वितरण न होने पर प्रधानाध्यापक को फटकार लगाई। बीएसए ने बताया कि निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर किसी को बख्शा नही जाएगा। जो कमियां मिली हैं, उसे दूर करने की हिदायत दी गई है। दोबारा निरीक्षण में कमी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed