फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे होमगार्ड

ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे होमगार्ड

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन की मंडलीय मासिक बैठक निर्मलीकुंड मंदिर परिसर में हुई। इसमें तीन दिसंबर से विधानसभा के गेट पर होने वाले अनशन को सफल बनाने के लिए ड्यूटी परेड का बहिष्कार कर शामिल होने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री उदय नारायन तिवारी ने कहा कि सपा ने अपने चुनावी वादे में कहा था कि सरकार बनने पर होमगार्डों की सभी समस्याआें को हल कर दिया जाएगा। लेकिन कई माह बीतने के बाद भी कोई मांग पूरी नही की गई। इससे बाध्य होकर संगठन को अनशन करने का निर्णय लेना पड़ा है। इसे सफल बनाने के लिए मंडल से बड़ी संख्या में जवान ड्यूटी परेड का बहिष्कार कर अनशन में शामिल हों। कहा कि इस बार आरपार का ऐलान किया गया है। जब तक हमारी मांग सरकार नही मानते हम अनशन से नहीं हटेंगे। अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगों में राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाना, निष्कासित जवानों की बहाली शामिल है।
विज्ञापन

बैठक में राजेश मिश्र, राजमणि यादव, संतराम मौर्य, विनोद कुमार, लछिमन प्रसाद, रुपचंद, परमानंद यादव, गीता देवी, दिलीप यादव, राधेश्याम, चंद्रमौलि, पवन कुमार श्रीवास्तव, नंदलाल, प्रवेश कुमार सहित अनेक होमगार्ड मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed