{"_id":"65-52824","slug":"Basti-52824-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंची 15 नई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंची 15 नई एंबुलेंस
Basti
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। जनपदवासियों को दीपावली से पहले स्वास्थ्य महकमे ने तोहफा दे दिया है। अब आपातकाल में बेहतर स्वास्थ्य सेवा की सुविधा के लिए धनतेरस की रात 15 एंबुलेंस जिले में आ गई। जरूरत पर टोल फ्री सेवा 108 डायल करने पर 24 घंटे में कभी भी नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा मिल सकेगी।
सीएमओ डॉ. एसपी दोहरे ने बताया कि आपातकालीन सेवा के टोल फ्री नंबर 108 के तहत सरकार ने 15 नई एंबुलेंस देने का फैसला किया था। इसके तहत मिलने वाली सभी 15 नई एंबुलेंस रविवार की देर रात जिले में पहुंच गई। हालांकि यह सुविधा तीसरे चरण में मिलनी थी, लेकिन सरकार ने दूसरे चरण में ही जिले को यह सौगात प्रदान करने का निर्णय कर लिया था। बताया कि इनको सभी 14 ब्लाकाें पर तैनात किया जाएगा। जिससे इमरजेंसी में स्थानीय नागरिकाें को टोल फ्री नंबर पर काल कर सुविधा का लाभ दिलाया जा सके। कहा इसके अलावा हेल्प लाइन नंबर 102 के तहत पांच एंबुलेेस मिले थे और पहले से मौजूद दो को मिलाकर सभी सात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात किया जा चुका है। कहा कि इसके अधीन प्रमुख रुप से जननियों को आपातकाल में प्रसवकालीन सेवा के लिए एंबुलेंस की सुविधा प्रदान की जा रही है। कहा कि 108 हेल्पलाइन सेवा के तहत मरीजाें को इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस सेवा मिलेगी। जो पूरी तरह नि:शुल्क होगी। इनके संचलन के लिए शीघ्र ही चालकाें की व्यवस्था कर दी जाएगी।