{"_id":"65-52750","slug":"Basti-52750-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार वालों की गांधीनगर में नो-एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार वालों की गांधीनगर में नो-एंट्री
Basti
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। धन तेरस के दिन शहर में खरीददारी करने वालों का तांता लगेगा। शनिवार को ही गंाधीनगर में काफी गहमागहमी रही। पिछले सालों को देखते हुए रविवार को इससे 10 गुना भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। इसलिए रविवार को रूट डायवर्जन किया गया है ताकि गांधीनगर और मंगल बाजार में लोगों को दीपावली की खरीददारी में दिक्कत न हो। सुबह सात बजे से रात में भीड़ कम होने तक पाबंदी रहेगी।
धन तेरस के दिन शहर के भीतर बडे़ वाहनों का प्रवेश दिन भर के लिए वर्जित रहेगा। किसी को गांधीनगर मेन मार्केट में खरीददारी करनी हो तो वे जीआईसी ग्राउंड में बने अस्थाई पार्किंग में खड़ी करके ही जाएं। अगर मनमानी की तो उसे खुद तो मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है साथ ही औरों के लिए भी समस्या उत्पन्न होगी। इसलिए बेहतर है कि भीड़भाड़ वाले एरिया में पैदल ही जाएं। सीओ ट्रैफिक/सिटी राजेश भारती के मुताबिक, शहर के भीतर दो पहिया छोड़कर अन्य कोई वाहन नहीं जाने पाएगा। इसी तरह पुरानी बस्ती में मंगल बाजार होते हुए करुआ बाबा स्थान रोड पर भी चार पहिया और तीन पहिया वाहनों का प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। वहां जाने के लिए चार पहिया वाहन दक्षिण दरवाजा या पांडेय बाजार की ओर से आने वालों को रेलवे क्रासिंग के पार ही कार,जीप खड़ा करना पडे़गा। दो पहिया वाहनों के लिए सभी जगह छूट है।
कार लेकर कहां-कहां न जाएं
: सिविल लाइन या कचहरी की ओर से कार लेकर गांधीनगर मार्केट में जाना हो तो दो विकल्प हैं। या तो मालवीय रोड होते हुए नेहरू तिराहे से जीआईसी में गाड़ी पार्क करें और वहां से पैदल जाएं।
विज्ञापन
: कंपनी बाग के आसपास रोड के किनारे गाड़ी पार्क करके जनता होटल होते हुए गांधीनगर जाएं।
: पुरानी बस्ती मंगल बाजार में जाने के लिए या तो दक्षिण दरवाजा के आसपास कार पार्क करें या पांडेय बाजार की ओर से आना हो तो क्रासिंग उस पर ही कार पार्क करके अंदर आएं।
सुरक्षा को लेकर एलर्ट
दीपावली का त्योहार रविवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में पुलिस जवानों को एलर्ट रहने को कहा गया है। डीआईजी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि तीनों जिले के एसपी को सतर्क किया गया है। खासकर जुए के खिलाफ अभियान चलाने को कहा है।