{"_id":"65-52747","slug":"Basti-52747-65","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहज जनसेवा ने किया हाट मेला का आयोजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहज जनसेवा ने किया हाट मेला का आयोजन
Basti
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मानिकचंद। नेशनल ई गवर्नेंस के तहत निजी क्षेत्र की सहभागिता के जरिए आमजन को आसानी से सुविधाएं दिलाने के उद्देश्य से मानिकचंद चौराहे पर शनिवार को सहज जनसेवा ने हाट मेला का आयोजन किया। मेला का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार गौतम ने किया। कहा कि सहज जनसेवा केंद्र के माध्यम से लोगों को आसानी से खसरा, खतौनी व अन्य अभिलेखों की प्रतियां मिल सकेंगी। अब उन्हें तहसील अथवा ब्लाक का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। इस मौके पर सौर ऊर्जा से चार्ज होने वाली लालटेन का प्रदर्शन भी किया गया। लखनऊ से आए सहज जनसेवा केंद्र के मानव संसाधन प्रबंधक नीति पिठारिया ने लोगों को सोलर सिस्टम व डीएलएफ इंश्योरेंश की जानकारी दी। इस मौके पर सिद्धार्थ गुप्त, अनुराग श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान वीरेंद्र चौधरी, अशफक अहमद, हरिप्रसाद, डा. उमेशचंद्र, अमितेश मिश्रा, अजय कुमार, मनोज कुमार, हरीराम आदि मौजूद रहे। केंद्र प्रभारी अनुज कुमार ने आगंतुकों का आभार जताया।
विज्ञापन