फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फैजाबाद की घटना को लेकर प्रशासन सतर्क

फैजाबाद की घटना को लेकर प्रशासन सतर्क

Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
Basti
Basti Updated Fri, 26 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। फैजाबाद की घटना को देखते हुए प्रशासन और सतर्क हो गया है। 27 को मनाने जाने वाले बकरीद को देखते हुए प्रशासन ने प्रत्येक थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। कुर्बानी को देखते हुए पशु चिकित्सकों को भी थानों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एडीएम राम इकबाल सिंह ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं। उसके बाद घरों व वधशालाओं में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है। बताया कि नमाज के दौरान ईदगाह मस्जिद के निकट सूअर व अन्य जानवर न जाने पाएं इसलिए सूअर पालकों को खास एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अयोध्या का सीमावर्ती जिला होने के नाते जनपद की संवेदनशीलता बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए कोतवाली में एसडीएम के.बाला जी, पुरानी बस्ती थाने में एसडीएम सतीश चंद्र, लालगंज में एसओसी टीपी सिंह, कलवारी में एसओसी एसके शुक्ल, नगर थाने में एनटी अखिलेश कुमार सिंह, वाल्टरगंज में रूधौली तहसीलदार मेवालाल, मुंडेरवा में तहसीलदार सदर विनय शंकर तिवारी, रुधौली में एसडीएम बंसत कुमार गुप्त, सोनहा में एसडीएम भानपुर भूपेंद्र मिश्र, हर्रैया में एसडीएम सोम दत्त मौर्या, छावनी में तहसीलदार लालजी मिश्र, परशुरामपुर में एनटी राम जनम यादव, पैकोलिया में चकबंदी अधिकारी विनोद सिंह, गौर में तहसीलदार भानपुर सुभाष मणि त्रिपाठी, कप्तानगंज में एनटी जयशंकर प्रसाद व दुबौलिया थाने में एनटी विपिन कुमार सिंह को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। बताया कि संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारी तैनाती स्थान पर त्योहार के एक दिन पूर्व क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। एसडीएम को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी बनाया गया है। छुट्टा पशुओं को नमाज स्थल से दूर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घबराएं नहीं, पुलिस को खबर करें
फैजाबाद की घटना से रेंज में एलर्ट
अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्ती
अमर उजाला नेटवर्क
बस्ती। फैजाबाद से सटा होने की वजह से जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। डीआईजी ने पूरे रेंज में एलर्ट कर दिया है। निगरानी के लिए रूफ टाप फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन खास तौर से जुमा और बकरीद की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के प्रयास में है।
डीआईजी वीपी सिंह के मुताबिक, जरूरी स्थानों पर फोर्स बढ़ा दी गई है। सभी छुट्टियां रद कर दी गई हैं। पुलिस की गतिशीलता भी बढ़ा दी गई है। लोगों को अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देना चाहिए। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो पुलिस को उसकी सूचना दी जाए। एसपी आनंद कुलकर्णी के मुताबिक, समाज विरोधी तत्वों से कड़ाई से निपटा जाएगा। जिन लोगों को अमन चैन पसंद नहीं है, वे इसी तरह की अफवाह पैदा कर लोगों को भड़का रहे हैं। इससे सतर्क रहने की जरूरत है। इस तरह की कोई सूचना मिलने पर संबंधित थाने के अलावा पुलिस कंट्रोल रूम 100 नंबर, एसपी के सीयूजी नंबर 9454400261, एएसपी के 9454401036, सीओ सिटी के 9454401341, रुधौली के 9454401342, सीओ कलवारी के 9454401343, सीओ हर्रैया के 9454401932 पर सूचना दी जा सकती है।


फैजाबाद ड्यूटी पर भेजी गई फोर्स
फैजाबाद में हालात बिगड़ने के बाद बुधवार की रात रेंज से भी फोर्स भेजी गई है। एएसपी मनोज कुमार झा के अलावा एक एएसपी, एक सीओ, छह एसओ रेंज से फैजाबाद भेजे गए हैं। जिले से एसओ कप्तानगंज रणधीर मिश्रा, एसओ परशुरामपुर प्रदीप सिंह और एसओ छावनी को मय फोर्स भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed