{"_id":"6add18e5a7143ba50f0592fb","slug":"95-corporation-buses-deployed-for-pet-operations-underway-basti-news-c-207-1-bst1005-170173-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीईटी के लिए 95 निगम की बसें लगाईं, संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीईटी के लिए 95 निगम की बसें लगाईं, संचालन शुरू
विज्ञापन
बस्ती। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने बस्ती डिपो की 95 बसों को विभिन्न रूटों पर लगाया है। शनिवार शाम से ही बसों का संचालन शुरू हो गया। दूसरे जिलों में परीक्षा केंद्र होने के कारण बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने बसों से सफर किया। वहीं, स्थानीय मार्गों पर यात्रियों की सुविधा के लिए 38 अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है।
पीईटी की परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होनी है। परीक्षार्थियों की संभावित भीड़ को देखते हुए निगम ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि शाहजहांपुर-लखनऊ रूट पर 14, इटवा-कानपुर-लखनऊ रूट पर 24, बहराइच रूट पर 24, संतकबीरनगर-देवरिया रूट पर नौ, बस्ती-देवरिया रूट पर चार और महराजगंज रूट पर 20 बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा गोरखपुर रूट पर 38 अनुबंधित बसें चलाई जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और परीक्षा के बाद घर लौटने में परेशानी न हो, इसके लिए डिपो की बसों को सड़क पर रखने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा अवधि में चालकों और परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। परिवहन निगम के कर्मचारी परीक्षार्थियों की सहायता के लिए अलर्ट रहे। बताया कि जनपद में 78 हजार परीक्षार्थी तीन दिन में परीक्षा देंगे। ऐसे परीक्षार्थियों के लिए ये बसें सहायक होंगी। कन्हैया सिंह, मनीष श्रीवास्तव, इंद्रजीत त्रिपाठी डिपो में मुस्तैद रहे। एआरएम ने बताया कि चालकों-परिचालकों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं।