फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फोटो... बोरियों में अनाज कम,कोटेदारों का उठान से इनकार

फोटो... बोरियों में अनाज कम,कोटेदारों का उठान से इनकार

Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो... बोरियों में अनाज कम,कोटेदारों का उठान से इनकार
बोरियों में अनाज कम, उठान से इन्कार
विज्ञापन

कुदरहा।
राशन कार्ड धारकों को सस्ते दर पर दिए जाने वाले अनाज के उठान को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। तीन न्याय पंचायत के दर्जनों कोटेदारों ने बोरियों में चार से पांच किलोग्राम अनाज कम होने की शिकायत करते हुए बिना तौल किए उठान करने से इन्कार कर दिया। सप्लाई विभाग उन्हें समझाने की कोशिश करता रहा लेकिन विपणन करने वाला तंत्र नियम मानने को तैयार नहीं हुआ। शाम तक की कोशिशों के बावजूद कोटेदार अड़े रहे और अनाज का उठान नहीं हो सका।
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत विपणन गोदाम पर इलेक्ट्रानिक्स कांटे पर तौल करने के बाद कोटोदार को खाद्यान्न दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। लेकिन बिना तौल किए प्रति बोरी 51 किलो मानकर बोरियां कोटेदारों को दे दी जाती हैं। कोटेदारों का आरोप है कि प्रत्येक बोरियों में चार से पांच किलो अनाज कम निकलता है। वितरण करते समय अनाज कम पड़ने लगता है जिसे लेकर आएदिन उनसे विवाद की नौबत आ जाती है। पिछले तीन माह से कोटेदार इस कोशिश में हैं कि उन्हें तौलकर बोरियां दी जाएं लेकिन विपणन विभाग इसके लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन

जिसे लेकर मंगलवार को पिपरपाती, कुदरहा और गायघाट न्याय पंचायत के दर्जनों कोटेदार तौल करने के बाद उठान करने की बात को लेकर गोदाम पर पहुंच गए। एसएमआई ने जब हाथ खड़ा कर दिया तो विवाद बढ़ने लगा। पूरे दिन मान-मनौव्वल का दौर चलता रहा लेकिन रास्ता नहीं निकला। पूर्ति निरीक्षक पंकज शाही का कहना है कि कोटेदारों की लगातार शिकायत मिल रही है। इसके लिए तौल कराने के बाद उठान कराने का आग्रह किया गया है लेकिन विपणन विभाग अब भी व्यवस्था कायम करने को तैयार नहीं है। विपणन निरीक्षक चित्रा श्रीवास्तव का साफ कहना है कि सभी बोरियों की तौल नहीं कराई जा सकती। इसके लिए रैंडम तौल कराने की व्यवस्था है और उसके हिसाब से ही कोटेदारों को अनाज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed