{"_id":"594bb1974f1c1bd2278b46b2","slug":"91498132887-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैमाइश के दौरान फायरिंग, तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैमाइश के दौरान फायरिंग, तीन नामजद
Updated Thu, 22 Jun 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। हर्रैया पुलिस ने बिहरा गांव में पैमाइश के दौरान कब्जेदारी को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष की तहरीर पर चार को नामजद तथा सात-आठ अज्ञात पर मारपीट, लूट और जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है।
उक्त गांव में स्थित एक जमीन को लेकर उस समय विवाद हो गया, जब राजस्व टीम पैमाइश करने वहां पहुंची। वहां विवादित जमीन के निकट स्थित विद्यालय का दूसरा पक्ष बाउंड्री करा रहा था इसका वीडियो बनाया जाने लगा, जिस पर विद्यालय के पक्ष के लोगों ने उसे पीट दिया। मामला इस कदर बढ़ा कि ग्रामीण एकत्रित हो गए और विद्यालय परिसर में ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया। प्रबंधक की गाड़ी तो तोड़ ही डाली, बाउंड्री वाल भी गिरा दिया। अचानक हुए हमले से प्रबंधक व उनके समर्थक घबराकर भागने लगे। जान बचाने के लिए प्रबंधक पक्ष से किसी ने हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद मामला थाने पर पहुंचा, जहां एक पक्ष के बिहरा गांव निवासी शिव चरन गुप्ता ने दूसरे पक्ष के बेलवाजोर ओझा थाना कप्तानगंज निवासी शिवपूजन, प्रशांत, प्रदीप व सात-आठ अन्य के खिलाफ एक राय होकर मारने पीटने, धमकी देने, जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने तथा सोने की चेन व मोबाइल के अलावा पंद्रह हजार रुपये नकदी छीन लेने की तहरीर दी। पुलिस ने इसी आधार पर तीन को नामजद तथा सात-आठ अज्ञात पर उक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थानाध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद पता चला कि विद्यालय प्रबंधक की ओर से भागते समय फायरिंग की गई थी। पूरा प्रकरण संज्ञान में है। दूसरे पक्ष की तहरीर भी मिल गई है। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।