फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   84-Kosi Parikrama Marg to provide an alternative route to Ayodhya.

Basti News: 84 कोसी परिक्रमा मार्ग देगा अयोध्या के लिए वैकल्पिक राह

Mon, 06 Jul 2026 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
84-Kosi Parikrama Marg to provide an alternative route to Ayodhya.
84 कोसी परिक्रमा मार्ग के फत्तेपुर में बन कर तैयार हुआ अंडरपास संवाद
बस्ती। प्रभु श्रीराम की उद्भव स्थली मखौड़ा धाम से शुरू 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर प्रस्तावित अंडरपास और फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए नया विकल्प मार्ग भी मिल जाएगा। इससे आसानी से श्रद्धालु अयोध्या धाम पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन के जाम से भी छुटकारा मिलेगा। इससे श्रद्धालु जहां आसानी से प्रभु श्रीराम के दिव्य दर्शन कर सकेंगे, वहीं विकास के नए आयाम भी स्थापित होंगे। अयोध्या, बस्ती समेत कई जनपदों को पहचान दिलाने के लिए यहां रामायण काल से जुड़े ऐतिहासिक मार्ग 84 कोसी परिक्रमा के जरिये बस्ती-अयोध्या को आपस में जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि 2,533 करोड़ रुपये रुपये से 254 किलोमीटर लंबा मार्ग बस्ती, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी और गोंडा जिलों से होकर गुजर रहा है। निर्माण कार्य में तेजी आने से उम्मीद भी बढ़ने लगी है कि श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का पर्यटन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, अयोध्या की सनातन परंपरा से जुड़े 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को हाईवे बनाने का कार्य अब जिले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। बस्ती जिले में करीब 35 किमी हिस्से का निर्माण कार्य में तेजी आई है। छावनी क्षेत्र के रामगढ़ खास ग्राम पंचायत अंतर्गत फत्तेपुर मजरे में फ्लाईओवर के लिए पिछले सालभर से पाइलिंग का काम जोरों पर है, अब गाटर भी रखा जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के अनुसार, परिक्रमा मार्ग को निर्बाध बनाने के लिए एक-दूसरे विभाग से समन्वय बनाया जा रहा है।
किसानों की भी सुनवाई करके उनके मामले निस्तारित कराए जा रहे हैं। बताया गया कि इस मार्ग की जद में आ रहे स्थानीय अमारी बाजार के मार्ग को कुछ स्थानों पर डायवर्ट भी किया जा रहा है और वहां अंडरपास बनाए जा रहे हैं।
इससे लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं होगी। यहीं से लोग अयोध्या धाम के लिए भी पहुंच सकेंगे। वहीं जहां, कुछ तकनीकी मामले हैं, वहां पर प्रशासन इस मामले को जल्द सुलझाने का दावा कर रहा है।

परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि तय समय सीमा में पूरे मार्ग को फोरलेन बनाकर श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह परियोजना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed