फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   बिगड़ा मौसम, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी

बिगड़ा मौसम, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी

Fri, 25 Jan 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
बिगड़ा मौसम, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी
बिगड़ा मौसम, बूंदाबांदी से ठंड बढ़ी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से किसानों के चेहरे खिल गए। बुधवार की रात में रुक-रुककर बारिश हुई तो शुक्रवार को भी बूंदाबादी हुई। हवा चलने के कारण ठंड भी बढ़ गई है। हालांकि न्यूनतम तापमान महज 2 डिग्री लुढ़क कर 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे से बूंदाबांदी शुरू हुई जो 11.30 बजे तक हल्की बारिश में बदल गई। शनिवार को गणतंत्र दिवस पर बारिश के आसार हैं। इस बीच ठंड भी बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी डॉ. पद्माकर त्रिपाठी का कहना है कि पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश से ठिठुरन महसूस होती रहेगी। हालांकि शनिवार को दिन का तापमान 21 डिग्री से ऊपर और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वेस्टर्न डिस्टर्वेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण बस्ती, फैजाबाद, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जिले के तराई व बस्ती-गोरखपुर मंडल में मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है। उधर, बारिश के चलते सड़कों पर कीचड़ हो गया है। इससे शहर के लोग परेशान हैं। मौसम विज्ञानी का कहना है कि 28 तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना है। 26 जनवरी को सात किमी प्रतिघंटे की गति से उत्तर पूर्वी हवाएं चलेंगी। रविवार को अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 20 प्रतिशत आर्द्रता वाले वातावरण में 11 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलेगी। सोमवार 28 जनवरी को धूप होगी लेकिन 13 किमी रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 07 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed