फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सदमे में गई शिक्षामित्र की जान

सदमे में गई शिक्षामित्र की जान

Sat, 05 Aug 2017 06:04 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
सदमे में गई शिक्षामित्र की जान
वाल्टरगंज (बस्ती)। समायोजन रद्द होने के बाद से ही चिंतित चल रहे क्षेत्र के रुद्रपुर गांव के शिक्षामित्र जुग्गी लाल की शुुक्रवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दौरा पड़ने पर परिवार के लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जुग्गीलाल (40 वर्ष) की देईडीहा में 2001 में शिक्षामित्र पद पर तैनाती हुई थी। वर्ष 2014 में समायोजित सहायक अध्यापक के रूप में विक्रमजोत ब्लॉक के हंसराजपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनाती मिली। धीरे धीरे पारिवारिक स्थिति में भी सुधार हुआ। जुग्गीलाल के चार बेटियां और एक बेटा है। सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने के बाद जुग्गीलाल चिंतित रहने लगे थे। नौकरी और भविष्य के अनिश्चय के बीच फंसे जुग्गीलाल परेशान थे। स्वास्थ्य खराब होने के बाद भी बाइक से विक्रमजोत में पढ़ाने जाते थे। परिवार वालों ने बताया कि शुक्रवार रात अचानक तेज सीने में दर्द की शिकायत हुई। प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर पर घर में कोहराम मच गया। माता सुभाषनी देवी, पत्नी सुमित्रा तथा बेटी श्रुति, कविता, अश्वनी सहित पूरा परिवार बदहवासी की हालत में पहुंच गया। गांव के सभी लोग भी जुट गए। सूचना पाकर सह समन्वयक संदेश रंजन बाल, गोपाल शुक्ला, सरफराज अहमद, संतोष दुबे, फूलचंद कनौजिया, सुमन मिश्रा सहित अनेक शिक्षक व शिक्षामित्रों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

स्कूल में हुई शोक सभा
विक्रमजोत। औरंगाबाद ग्राम पंचायत के हंसराजपुर प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्य कर रहे जुग्गीलाल के निधन पर शोक सभा हुई। एक मई 2014 को शिक्षामित्र के समायोजन पर आए थे। परिचितों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के समायोजन रद्द करने के निर्णय से आहत थे। प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा और सहायक अध्यापक सुनील तिवारी ने बताया कि बड़े सुशील एवं मृदुभाषी तथा समय के पाबंद थे। पिछले कुछ दिनों से निमोनिया से संक्रमित हो गए थे, जिससे छुट्टी लेकर घर चले गये थे। शोक सभा में अजित प्रताप सिंह, बालेन्द्र भूषण, विश्वप्रकाश पाण्डे, देवेन्द्र सिंह, राकेश सिह, नन्दलाल, संतोष शुक्ल, प्रवीन सिंह, सुनील सिह, सत्यप्रकाश कनौजिया, ग्राम प्रधान राजाराम वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed