{"_id":"596276f14f1c1ba46f8b4727","slug":"81499625201-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के विरोध में एक साथ बैठे चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के विरोध में एक साथ बैठे चौकीदार
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गायघाट ( बस्ती)। उत्पीड़न के विरोध में रविवार को जूनियर हाईस्कूल कलवारी में चौकीदार एक साथ बैठे। ग्रामीण चौकीदार एसोसिएशन के तत्वावधान में बैठक कर चौकीदारों ने समस्याओं और मांगों पर चर्चा की।
थाना कलवारी क्षेत्र के चौकीदार और एसोसिएशन के अध्यक्ष तारक नाथ ने कहा कि वर्ष 1980 में चौकीदार एक्ट बना, किंतु 29 वर्ष बीत जाने के बाद भी चौकीदारों की अनदेखी की जा रही है। मात्र 1500 रुपये प्रति माह में ड्यूटी कराई जा रही है। यह अन्याय है।
पाऊँ के चौकीदार और संगठन के महामंत्री जुग्गीलाल ने कहा कि शासन प्रशासन मूक बना हुआ है। चौकीदारों से ड्यूटी के अलावा थाने में झाड़ू लगवाई जा रही है। दीवान, मुंशी और सिपाही चौकीदारों का उत्पीड़न कर धमकी देते हुए बर्तन आदि धुलवाते हैं। मिर्जापुर के चौकीदार और मंत्री वीरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बिहार प्रदेश में चौकीदारों को प्रतिमाह चौबीस हजार रुपये वेतन दिया जा रहा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में मात्र पंद्रह सौ रुपये प्रतिमाह देकर शोषण जारी है। बैठक में रहीश, रामचेत, श्रीराम, धर्मनाथ, इस्माइल, राम बदन, दल साजन, जल्लू, राम बहादुर, संगीता देवी, आशा देवी, हरिश्चंद्र, ललित, अच्छेलाल, राम दुलारे, राजितराम, परशुराम सहित दर्जनों चौकीदार उपस्थित रहे।