{"_id":"593800bb4f1c1b2a458b456c","slug":"81496842427-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मुद्दों को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मुद्दों को लेकर भाकियू का प्रदर्शन, पंचायत
Updated Wed, 07 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में किसानों की मौत पर भाकियू ने विभिन्न स्थानों पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया और ज्ञापन के जरिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग की।
डीएम कार्यालय पर फायरिंग में छह किसानों की मौत को लेकर भाकियू ने धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के विरुद्घ नारेबाजी। जिलाध्यक्ष राममनोहर चौधरी के नेतृत्व मे प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को दिया। इस मौके पर रामचन्द्र सिंह, पारस नाथ गुप्ता, सुरेश चन्द्र चौधरी, मनोज वर्मा, शिवशंकर पांडेय, नायब चौधरी, जैसराम वर्मा, द्वारिकानाथ, रामचन्दर सहित अन्य मौजूद रहे।
बभनान प्रतिनिधि के मुताबिक गौर के बेलवरिया जंगल में पंचायत कर प्रदर्शन किया। किसान नेता राम सहाय उर्फ बंधू चौधरी ने कहा कि मंसौर में सरकार के इशारे पर किसानों ऊपर गोलियां बरसाई गईं। यह अन्याय अब किसान बर्दाश्त नहीं करेगा। किसान अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे थे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राम धीरज पटेल, राजेंद्र प्रसाद, रामफेर यादव, शहाबुद्दीन, बाबूराम, पांडा यादव, रामदीन चौहान, रामशंकर मौर्य, राममिलन, आज्ञाराम, आसाराम, ज्ञानदास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार भाकियू तहसील इकाई भानपुर ने पटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव के नेतृत्व में पीएनबी भिरिया के सामने पंचायत लगाई। पीएम के नाम पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार इरफानुल्लाह खान को दिया। ज्ञापन में मध्य प्रदेश में किसानों पर फायरिंग और मौत के अलावा पीएचसी अमरौली शुमाली के नव निर्मित भवन के गुणवत्ता की जांच कराने, नियमित चिकित्साधिकारी की तैनाती करने, आकस्मिक चिकित्सा के लिए चिकित्सक को रात्रि निवास करने की व्यवस्था देने की मांग उठाई। इसके अलावा बैंक व्यवस्था, सड़क निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों पर भी भाकियू ने विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर कन्हैया प्रसाद, विजय बहादुर मौर्य, राम नयन किसान, सरस्वती, निर्मला, अशोक कुमार, हृदयराम वर्मा, देवी प्रसाद, पितम्बर मौर्य, राम तौल किसान, राम सूरत पटेल, राम किशोर विश्वकर्मा, लक्ष्मन पाल सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
फोटो
कांग्रेस ने एमपी के सीएम का जलाया पुतला
बस्ती। भारतीय युवा कांग्रेस ने फायरिंग में मारे गए छह किसानों की घटना का विरोध में बुधवार को जिलाध्यक्ष अंकुर बर्मा के नेतृत्व में रोड़वेज तिराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाकर विरोध जताया। इस अवसर पर अंकुर वर्मा, आदित्य त्रिपाठी, संदीप,शिवम, शीतला, विश्वनाथ, कौशल, प्रेमशंकर, बाबूराम, शरद, रोहन, रूपेश, अविनाश, दीपक, सूरज, पवन, मंटू, दिग्विजय, आतिफ, विनय पाल, सहित अन्य मौजूद रहे।