फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   80 examinees absent in NEET at ten centers

Basti News: दस केंद्रों पर नीट में 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Mon, 08 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 08 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
80 examinees absent in NEET at ten centers
नीट देकर केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। 
बस्ती। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को जिले के 10 केंद्रों में हुआ। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश 11 बजे से ही अनुमन्य था लेकिन परीक्षा दोपहर बाद दो बजे से शुरू हुई और 3.20 घंटे तक चली। शाम 5.20 बजे परीक्षा समाप्त हुई। इस परीक्षा में पंजीकृत 4392 में से 4312 अभ्यर्थी शामिल हुए। 80 परीक्षार्थी अनुपस्थित हो गए। परीक्षा केंद्रों के बाहर दस बजे से अभ्यर्थी और उनके अभिभावकों की भीड़ जमा होने लगी। यह चहल पहल शाम तक देखी गई। अभ्यर्थियों को दोपहर 1.30 बजे तक ही प्रवेश दिया गया। इसके बाद सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए गए। 1.50 बजे परीक्षार्थियों को टेस्ट बुकलेट एवं ओएमआर सीट उपलब्ध करा दी गई। दस मिनट के बाद ठीक 2 बजे से यह परीक्षा शुरू कराई गई। आनलाइन प्राप्त हुए 420 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का जवाब 3 घंटे 20 मिनट के भीतर ओएमआर शीट पर सभी को देना था। 5.20 बजे परीक्षा समाप्त हुई। प्रत्येक केंद्र पर कैमरे की नजर में यह परीक्षा कराई गई। कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं मिली। प्रत्येक केंद्र पर दो से तीन पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को एमबीबीएस एवं बीडीएस में दाखिला दिलाया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों का जमावड़ा लगा रहा। दूर-दराज के अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक भी पहुंचे थे। वाहनों के साथ पूरे दिन केंद्र के बाहर यह लोग खड़े रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद शहर में भी कुछ घंटों के लिए हलचल तेज रही। एसजेपी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जेविर्यस स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, सरला इंटरनेशनल एकेडमी, कपिल गंगा, श्रीराम पब्लिक स्कूल, प्रदुमन सिंह फार्मेसी, ओमनी इंटरनेशनल स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, और उर्मिला एजूकेशनल एकेडमी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। नोडल अफसर प्रधानाचार्य मुकेश गुप्ता ने कहा कि सभी केंद्रों पर शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा कराई गई। कहीं किसी तरह की शिकायत सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों से ओएमआरसीट संकलित कराने के बाद देर रात उसे सुरक्षा व्यवस्था के साथ नेशनल टेस्टिंग एजेंसी नई दिल्ली के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

-----
बोले अभ्यर्थी- कठिन था पेपर
परीक्षा से बाहर निकलने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरों पर अलग-अलग भाव थे। अपनों के बीच पहुंचकर कुछ खुशी में सबकुछ ठीक होने का इशारा किए, तो कुछ ने प्रश्नपत्र को कठिन बताया। परीक्षार्थी आपस में भी प्रश्नों के उत्तर का मिलान करते नजर आए।
विज्ञापन

मैं नीट में पहली बार शामिल हुई हूं। 175 प्रश्नों का जवाब मैंने दिया है। मेरे हिसाब इसमें काफी हद तक मैंने सही किया है। अब रिजल्ट का इंतजार है। -अमिता, आवास विकास कालोनी, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नीट का प्रश्न पत्र बहुत हद तक सामान्य था। अधिकांश प्रश्नों का मैंने जवाब दिया है। पहली बार मैं इस परीक्षा में बैठा, लेकिन प्रश्नों के हल से मैं संतुष्ट हूं। -राम चरन, इटवा, सिद्धार्थनगर।
-----
नीट के प्रश्नपत्र में बायोलाजी विषय से अधिकांश सवाल दिए गए थे। प्रश्न पत्र बहुत आसान नहीं था। फिर भी जितना संभव हो सका उतने प्रश्नों का उत्तर दिया गया है। -अंजनी शुक्ला, संतकबीरनगर।

----
मैं तीसरी बार नीट में शामिल हुआ हूं। इस बार सभी प्रश्नों का उत्तर मैंने दिया है। प्रश्नपत्रों के हल से मैं काफी संतुष्ट हूं। -विनय कुमार चौधरी, महसो, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed