{"_id":"691e22dbabe0f82e0c0d8457","slug":"752-litres-of-raw-liquor-was-hidden-in-polythene-bags-in-saryu-basti-news-c-207-1-bst1006-147962-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सरयू में पॉलिथीन में छिपाकर रखी गई थी 75.2 लीटर कच्ची शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सरयू में पॉलिथीन में छिपाकर रखी गई थी 75.2 लीटर कच्ची शराब
विज्ञापन
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के छितौना मांझा में सरयू नदी में पॉलिथीन में छिपाकर रखी गई 75.2 लीटर अवैध शराब को बुधवार को आबकारी और पुलिस टीम ने छापा मारकर बरामद किया। हालांकि, धंधेबाज भनक लगते ही भाग खड़े हुए। एक महिला को शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम और छावनी पुलिस ने अवैध शराब के लिए बदमान छिनौना मांझा में सुबह करीब 10 बजे छापा मारा। इससे अवैध शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। हालांकि, धंधेबाजों को छापे की भनक लग गई थी। लिहाजा वे सरयू नदी उस पार भाग गए।
मुखबिर की सटीक सूचना पर सरयू नदी में सर्च अभियान चलाकर आबकारी और पुलिस विभाग की टीम ने पॉलिथीन में छिपाकर रखी गई 75.2 लीटर कच्ची शराब को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
संयुक्त रूप से थाना छावनी के अंतर्गत संदिग्ध छितौना मांझा में सरयू नदी के किनारे नाव के माध्यम से दबिश दी गई। इस दौरान तीन हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। चार भट्ठियों को तोड़ते हुए चार अज्ञात धंधेबाजों पर केस दर्ज कराया गया। साथ ही, आबकारी दुकानों पर स्टॉक आदि को चेक करते हुए विक्रेताओं को शत-प्रतिशत बिक्री पॉश मशीन से करने के निर्देश दिए गए।