फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   73 women honored in Mission Shakti

मिशन शक्ति में सम्मानित हुईं 73 महिलाएं

Sat, 21 Aug 2021 06:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
73 women honored in Mission Shakti
अटल प्रेक्षागृह में मिशन शक्ति के तहत जीजीआईसी की प्रधानाचार्या नीलम सिंह को किया गया सम्मनित। - फोटो : BASTI
मिशन शक्ति में सम्मानित हुईं 73 महिलाएं
विज्ञापन

बस्ती। मिशन शक्ति के तीसरे चरण का शुभारंभ अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में हुआ। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 73 महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिले की दो महिलाओं जीजीआईसी की सहायक शिक्षक मानवी सिंह व पीएचसी बनकटी की बीपीसीएम हिमांशी श्रीवास्तव को लखनऊ में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।
महिलाओं को जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, विधायक दयाराम चौधरी, अजय सिंह, रवि सोनकर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, एमएलसी के प्रतिनिधि हरीश सिंह, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य अतिथि सरोज राय ने प्रशस्ति पत्र, रक्षाबंधन तथा मास्क प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह को मुख्य अतिथि सरोज राय (पत्नी आईजी), विशिष्ट अतिथि डॉ. आकांक्षा (पत्नी एसपी), डॉ. श्रेया व जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने संबोधित किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन आशीष श्रीवास्तव तथा सत्या पांडेय ने किया। उधर, लखनऊ में आयोजित समारोह में कन्या सुमंगला योजना के तहत जिले की 2500 कन्याओं को लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक शीला मौर्या, सहायक शिक्षक सत्या पांडेय, भारती शुक्ला, संध्या त्रिपाठी, वत्सला श्रीवास्तव, मीनाक्षी पांडेय, वार्डन माधुरी त्रिपाठी, सावित्री त्रिपाठी, संध्या, शिखा पांडेय, माध्यमिक शिक्षा में प्रधानाचार्य नीलम सिंह, प्रवक्ता संतोष कुमारी, प्रवक्ता अंजुम प्रवीन, प्रधानाचार्य प्रगति यादव, आजीविका मिशन में विकास खंड रामनगर से वंदना पांडेय, कप्तानगंज से पूनम, गौर से शीला, परसरामपुर से मीना, दुबौलिया से मीना सिंह, बनकटी से साधना पाल, साऊंघाट से संगीता, कुदरहा से शशिकला, रुधौली से भारती, बहादुरपुर से प्रेमलता, नगर पालिका परिषद में वार्ड-12 रौतापार से मंजू, 13- महरीखावा से पूनम शुक्ला, नौ से विशुनपुरवॉ से माया, 18 बेलवाडाड़ी से पूनम श्रीवास्तव, पांच पिकौरा शिव गुलाम से शांति को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ग्राम प्रधान में ग्राम पंचायत खोरिया से साधना उपाध्याय, रानीपुर से शकुंतला, तिलकपुर से उमलेश, खीरीघाट से शिवांगी सिंह, कुड़ही से राधिका चतुर्वेदी को सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र सिद्धनाथ से कार्यकर्ता प्रेमलता मिश्रा, रिक्खीपुर से ऊषा शर्मा, चौरा से कल्पना, गड़हागौतम से कमलेश सिंह, बेलवाड़ी चतुर्थ से बीना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में गजानन स्वयं सहायता समूह से सुषमा पांडेय, अंजू अस्थाना, बालाजी स्वयं सहायता समूह से माया, रंजू चौधरी तथा सपना शक्ति स्वयं सहायता समूह से सपना सचान, स्वास्थ्य विभाग में चिकित्साधिकारी डॉ. शिवांगी, डॉ. स्मिता यादव, डॉ. मासूमा खातून, डॉ. संगीता, डीएफपीएस डॉ. स्मिता शुक्ला, सीएचओ निधि गौड़, पूजा वर्मा, फरजाना बानो, स्टाफ नर्स सुमन चौधरी, दिप्ती सिंह, आशा संगिनी कान्ती तिवारी, आरती, आशा अंगूरा, गुड्डन, चंद्रबाला मिश्रा को सम्मानित किया गया।

स्काउट गाइड में गाइड कैप्टन आशा त्रिपाठी, सरोज सिंह, ट्रेनिंग काउंसलर शालिनी गुप्ता, संगीता प्रजापति, नेहा गुप्ता, पुलिस विभाग में आरक्षी पूर्णिमा सिंह, आराधना तिवारी, अर्चना यादव, सपना, रिंकू कुशवाहा, पूजा, होमगार्ड मीरा गुप्ता, साविता पांडेय, पीआरडी सुधा देवी, मेनिका को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed