फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   723 roads will shine with Rs 1200 crore

Basti News: 12 सौ करोड़ से चमकेंगी 723 सड़कें

Tue, 15 Oct 2024 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
723 roads will shine with Rs 1200 crore
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। शासन के निर्देश पर विभिन्न योजनाओं के तहत पीडब्ल्यूडी ने जिले की 723 सड़कों का नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें विधानसभावार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का सुझाव भी शामिल किया गया है।
यदि प्रस्ताव को स्वीकृति मिली तो पीडब्ल्यूडी के हाथ भी काम से भर जाएंगे। कुल बारह सौ करोड़ रुपये की लागत से जिले की यह सभी सड़कें चमकाई जाएंगी। इसमें 34 छोटे पुलों का भी निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

इस साल पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक और प्रांतीय खंड के अधीन सड़कों का प्रस्ताव तीन महीने पहले ही तैयार करके भेजा गया था। लेकिन, इसमें जनप्रतिनिधियों की सहमति और सुझाव नहीं लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च स्तर पर यह मामला पहुंचा तो शासन ने पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव को निरस्त कर दिया। निर्देश दिए गए कि जिले की सड़कों का प्रस्ताव दोबारा तैयार कराकर भेजा गया।
इस बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के सुझाव को भी अहमियत देनी थी। पीडब्ल्यूडी दोनों शाखा के अभियंताओं ने सप्ताह भर जन प्रतनिधियों के संपर्क में रहकर मंथन किया।
इसके बाद नए सिरे से खस्ताहाल सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया। इस बार विभिन्न योजनाओं में कुल 723 सड़कों के निर्माण की योजना बनाई गई है। इन सड़कों की कुल लंबाई 1100 किमी है। इन्हें चमकाने के लिए अनुमानित लागत बारह सौ करोड़ रुपये आंकी गई है। यदि इस प्रस्ताव को संस्तुति मिली तो जिले में चौतरफा चमचमाती सड़कों की बहार होगी। वहीं पीडब्ल्यूडी में सड़क निर्माण कार्यों की धूम मच जाएगी। नए प्रस्ताव में जिले की कुछ प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण भी शामिल है।

कृषि विपणन और राज्य सड़क निधि योजना से बनेंगी सर्वाधिक 320 सड़कें : नए प्रस्ताव में सर्वाधिक 320 सड़कों का निर्माण कृषि विपणन और राज्य सड़क निधि योजना से होना है। इसमें राज्य सड़क निधि योजना से 160 सड़कों का निर्माण होना है। इनकी कुल लंबाई 259 किमी है, जबकि लागत मूल्य 209 करोड़ है। कृषि विपणन योजना से 159 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। इनकी लंबाई 77 किमी है और अनुमानित 88.86 करोड़ रुपये हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय अनजुड़ी बसावट योजना के तहत 26.37 किमी की 42 सड़कें शामिल हैं। इसकी लागत 23.56 करोड़ आंकी गई है। नाबार्ड योजना में 105 किमी लंबाई वाली 70 सड़कों को शामिल किया गया है। इसकी लागत 87.51 करोड़ प्रस्तावित है। चौड़ीकरण में शामिल हैं 21 सड़कें : जिले की 21 प्रमुख सड़कों को चौड़ीकरण योजना में शामिल किया गया है। इसमें जनपद मुख्यालय से जुड़ी बस्ती- कांटे मार्ग को आठ किमी तक 14 मीटर जबकि शेष 12 किमी लंबाई में यह सड़क दस मीटर चौड़ी की जानी है। इसी तरह बस्ती- डुमरियागंज मार्ग की चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 12 मीटर की जानी है। जिले की सीमा 34 किमी लंबाई में इस सड़क को तैयार करने में डेढ़ सौ करोड़ का एस्टीमेट भी तैयार हो गया है। इसी तरह गोटवा- चिलमा मार्ग को भी 5.5 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इस योजना में ग्रामीण क्षेत्र की 17 अन्य सड़कें भी चौड़ीकरण के लिए शामिल हैं। जबकि धर्मार्थ कार्य योजना में 33 किमी लंबी चार सड़क शामिल है। 92.43 करोड़ की लागत से यह सड़कें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed