फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एक नामांकन वापस, 11 प्रत्याशी मैदान में

एक नामांकन वापस, 11 प्रत्याशी मैदान में

Sat, 27 Apr 2019 12:47 AM IST
basti Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 27 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
एक नामांकन वापस, 11 प्रत्याशी मैदान में
प्रतीकात्मक तस्वीर
बस्ती। मंडल की सबसे चुनौतीपूर्ण बस्ती लोकसभा सीट पर नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई। शुक्रवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के स्वामी दामोदराचार्य ने नाम वापस ले लिया। ऐसे में अब यहां 11 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राजशेेखर ने उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 16 अप्रैल से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया का पहला पड़ाव 23 अप्रैल यानी नामांकन पूरा होने पूरा गया था। नामांकन के लिए 26 लोगों ने नामांकन पत्र लिया। इसमें से छह पर्चा दाखिल करने नहीं पहुंचे। दूसरे चरण यानी नामांकन की जांच के दौरान गलत प्रविष्टि के कारण आठ पर्चे खारिज कर दिए गए। बाकी बचे 12 उम्मीदवारों में से एक ने शुक्रवार को नाम वापस ले लिया। इस प्रकार कुल 11 प्रत्याशी अब मैदान में हैं।
विज्ञापन



ये हैं मैदान में
हरीश द्विवेदी (भाजपा), राज किशोर सिंह(कांग्रेस), रामप्रसाद चौधरी(सपा-बसपा गठबंधन) के बीच मुख्य मुकाबला है। पंकज दुबे (लोक गठबंधन पार्टी), रोहित पाठक (हिंदुस्तान निर्माण दल), प्रमोद शुक्ल (राष्ट्रवादी पार्टी आफ इंडिया), राम प्रसाद (जनहित किसान पार्टी), विनोद कुमार राजभर(भासपा सुहेलदेव) के अलावा चंद्रमणि पांडेय, भगवान दास और रंगीलाल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसदीय सीट पर एक नजर
जिले के 18 लाख 31 हजार 666 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। जिनमें 09 लाख 90 हजार 184 पुरुष, 08 लाख 41 हजार 345 महिला, 11 हजार 285 दिव्यांग और 137 थर्ड जेंडर मतदाता सूचीबद्ध हैं। डीएम के अनुसार निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण में 46 हजार 665 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 28 हजार 539 मतदाताओं का नाम विलोपित किया गया। जिले में कुल 1646 सर्विस मतदाता हैं। मतदान के लिए कुल 1462 मतदान केंद्र और 2316 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed