{"_id":"697e52b30a46b8b9ac073336","slug":"7110-seats-in-private-schools-will-be-free-of-cost-the-department-will-pay-the-fees-basti-news-c-207-1-bst1006-152302-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: निजी विद्यालयों में 7110 सीटों पर होगा निशुल्क नामांकन, विभाग अदा करेगा फीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: निजी विद्यालयों में 7110 सीटों पर होगा निशुल्क नामांकन, विभाग अदा करेगा फीस
विज्ञापन
बस्ती। बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा एक तक निशुल्क प्रवेश कराया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। जिले के मान्यता प्राप्त गैर सहायतित 878 प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी से कक्षा एक तक 25 प्रतिशत शीट आरक्षित की गई है। कुल 7110 बच्चों काे तीन चरणों में निशुल्क प्रवेश दिलाया जाएगा।
निशुल्क प्रवेश के लिए बच्चों के अभिभावकों को विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग बच्चे या एचआईवी और कैंसर से पीड़ित माता पिता के बच्चे पात्र होंगे। इसके अलावा ऐसे परिवार के बच्चे भी शामिल हो सकते हैं जिनकी वार्षिक आय एक लाख तक है। निराश्रित और बेघर बच्चे भी इसमें पात्र रहेंगे। ई-लॉटरी के माध्यम से इन बच्चों का चयन किया जाएगा।
नर्सरी में 3 से 4 वर्ष और एलकेजी में 4 से 5, यूकेजी में 5 से 6 तथा कक्षा में 6 से 7 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे नामांकन करा सकते हैं। शासन के तरफ से चयनित बच्चों की आर्थिक सहायता भी की जाएगी। वर्दी, किताब, बैग, जूते- मोजे के लिए प्रत्येक बच्चे के अभिभावक के खाते में पांच हजार की एक मुश्त धनराशि भेजी जाएगी। इसके अलावा संबंधित विद्यालय की फीस का भुगतान अधिकतम प्रतिमाह 450 रुपये की दर से 5400 रुपये सालाना भुगतान शासन स्तर से किया जाएगा।
विज्ञापन
बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि आरटीई के तहत दो फरवरी से 16 फरवरी तक प्रथम चरण का ऑनलाइन आवेदन होगा। 18 फरवरी को ई-लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। चयनित बच्चों का दाखिला 20 फरवरी तक सुनिश्चित करा दिया जाएगा। द्वितीय चरण में आवेदन 21 फरवरी से सात मार्च तक होगा।
9 मार्च को ई-लॉटरी के माध्यम से बच्चों का चयन किया जाएगा। 11 मार्च तक नामांकन होगा। तृतीय चरण में 12 मार्च से 25 मार्च तक आवेदन और 27 मार्च को चयन तथा 29 मार्च को नामांकन कराया जाएगा।