फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   70 percent voting in panchayat byelection

पंचायत उप चुनाव में 70 प्रतिशत वोटिंग

Mon, 22 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 22 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। जिले में प्रधान के दो, ग्राम पंचायत सदस्य के 128 और क्षेत्र
विज्ञापन
पंचायत सदस्य के दो रिक्त पदों पर रविवार को चुनाव कराया गया। पंचायत उप चुनाव में भी मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। चुनाव में कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है। प्रधान के चुनाव में दोनों स्थानो पर 70 प्रतिशत मतदान हुआ।

गौर विकास खंड के कुचरूपुर ग्राम पंचायत में नव निर्वाचित प्रधान रामचंदर की मौत के बाद रिक्त हुए ग्राम प्रधान पर उनकी पत्नी कैलाशा देवी के साथ ही दो अन्य उम्मीदवार महेश चौहान और नवीन कुमार पाल अपनी तकदीर आजमा रहे थे। इस सीट पर 70 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।

प्राथमिक विद्यालय कुचरूपुर में बने बूथसंख्या 113 पर 670 मतों में से 526 मत पड़े, जबकि बूथ संख्या 114 पर कुल 465 वोट में से 273 पोल हुए। बूथ संख्या 113 पर मतदान करने वालों की संख्या अधिक रही, यही कारण है कि वहां 78 प्रतिशत से अधिक मत पोल हुए।

परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार नागपुर कुंवर ग्राम पंचायत में भी प्रधान पद के लिए भी तकरीबन 70 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर प्रधान पर के कुल 15 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ तो दोपहर 12 बजे तक 40 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम तक यह प्रतिशत बढ़ता रहा। कुल 2268 वोटरों में से 1586 ने निर्धारित समय तक मतदान किया।

इस सीट पर पूर्व में प्रधान प्रत्याशी राजकुमार देवी की चुनाव के दौरान मौत के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए विक्रमजोत विकास खंड में दो रिक्त पदों पर मतदान कराए गए। क्षेत्र पंचायत के वार्ड संख्या सात देवकली रानी पर दो तिलकराम वर्मा और रतिराम के बीच सीधा मुकाबला था।

इस सीट पर बूथ संख्या एक पर 54 प्रतिशत जबकि बूथ संख्या दो पर 42 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं क्षेत्र पंचायत के रानी गांव सीट पर बूथ संख्या एक पर 45.56 प्रतिशत और दो पर 61.25 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर परमात्मा दूबे, राममूरत वर्मा और लल्लन दूबे प्रत्याशी है।

दोनों सीटें क्षेत्र पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह की मौत के कारण रिक्त हुई थी। दोनों सीटों पर राघवेंद्र सिंह चुनाव जीते थे। एक अपराधिक मामले में वांछित होने के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। तब से दोनो सीटें रिक्त थीं।

जिले के गौर विकास खंड के 21, सदर के 11, विक्रमजोत के दो, कप्तानगंज तीन, कुदरहा 14, बनकटी 16, बहादुरपुर चार, रुधौली 16, रामनगर में छह, सांऊघाट में 16 और हर्रैया में सात ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए मतदान कराए गए। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार एकमा में 43.4 प्रतिशत, सिकरा खुर्द में 49 प्रतिशत, बरहुआ और बेहिल में 59 प्रतिश, मेहड़ा प्रथम और द्वितीय बूथ में क्रमश: 42.33 और 54.73 प्रतिशत, दतुआखोर में 74 प्रतिशत, नेवारी में 58 और मनिकौरा में 58.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर ब्लाक की पांच ग्राम पंचायतों के कुल छह वार्डों के लिए हुए मतदान में 47.61 प्रतिशत मत पड़े। पांचों पंचायतों के कुल 1069 मतदाताओं में से मात्र 509 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 287 महिलाएं और 222 पुरुष शामिल हुए।

पांच बजे तक चले मतदान के बाद देर शाम पीठासीन अधिकारियों ने ब्लॉक मुख्यालय कर बने स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाएं जमा कराईं। आरओ डॉ. जवाहर लाल और बीडीओ केपी त्रिपाठी ने बताया कि पिपरहिया में 193 के सापेक्ष 117मत, धवाय में 488 के सापेक्ष 185 मत, रामनगर में 159 के सापेक्ष 99 मत, आदमपुर में 151 के सापेक्ष 48 मत, उकड़ा में कुल 78 के सापेक्ष 60मत पडे़।

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक में चौतीस ग्राम पंचायतो के 120 वार्डो में ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए है। जबकि शुकुलपुरा व मसहा ग्राम पंचायत में तीन पदो के लिए नामांकन नहीं हुआ। जानकारी प्रभारी एडीओ पंचायत राजेश पांडेय ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed